pub-1657030687483830

पत्नी के बार-बार मायके जाने से परेशान था पति, फांसी लगा कर ली आत्महत्या

Posted on

June 19, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़



कोरबा//जिले के काशी नगर में रोज-रोज पत्नी से होते विवाद और उसके बार-बार मायके जाने से परेशान पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात के वक्त पत्नी मायके जाने के लिए निकल गई थी, वहीं बेटा सामान लेने के लिए दुकान गया हुआ था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में निवास करने वाले 33 वर्षीय शंकर पाल ओपन थिएटर घंटाघर स्थित चौपाटी पर चाय-नाश्ते का ठेला लगाता था। पत्नी शोभना पाल के साथ उसकी नहीं बनती थी और हर दिन दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। शंकर अपनी पत्नी के बार-बार मायके जाने से भी परेशान था। शनिवार को भी दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और पत्नी मायके जाने के लिए निकल गई। इसके बाद शंकर ने अपने बेटे को दुकान में कुछ सामान लाने के बहाने भेज दिया और इधर पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी।
इधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में व्यक्ति के आदतन शराबी होने और पत्नी से लड़ाई-झगड़े की बात सामने आ रही है। साथ ही पता चला है कि वो पत्नी के बार-बार मायके जाने से परेशान था। पुलिस ने इस मामले में 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग कायम किया है।

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

June 19, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top