म, प्र, सिवनी केवलारी
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला सिवनी के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक समन्वयक मोनिका चौरसिया की उपस्थिति में एकात्म अभियान के अंतर्गत हर दिन ध्यान ,हर दिल ध्यान का कार्यक्रम ब्लॉक सिवनी के सेक्टर क्रमांक 2 में चयनित नवांकुर संस्था देव संस्कृति फाउंडेशन सिवनी द्वारा पंचायत- पंचायत में जाकर लोगों को योग, ध्यान एवं मुद्रा कराकर इनके लाभों के बारे में बताया जा रहा है श्री राम चंद्र मिशन हैदराबाद शांति वनम की संस्था हार्टफूलनेस एजुकेशन इंस्टिट्यूट से प्रशिक्षित डॉक्टर रामाराव जी के द्वारा नवांकुर संस्था के सहयोग से पंचायत- पंचायत में तीसरी सीटिंग का कार्यक्रम संपन्न किया गया तृतीय सिटिंग के अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी, गोपालगंज ,नंदोरा, सुकवाह एवं सीलादेही में ध्यान एवं योग का कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्राओं के साथ साथ हर ग्राम की आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पंचायत प्रतिनिधि आदि का सहयोग रहा । एमएसडब्ल्यू के छात्र निमेष दुबे, युधिष्ठिर चक्रवर्ती , द्रोपती साहू अंबिका साहू, सोनी अवधिया, अंबिका चक्रवर्ती, सोनिया यादव ,सुमन यादव एवं अशोक पटले, सुशीला सनोडिया आदि का विशेष सहयोग रहा साथ में एमएसडब्ल्यू के टीचर स्वेता मैम कार्यक्रम में उपस्थित रहे। ध्यान के कार्यक्रम के अंतर्गत पहली सिटिंग में ध्यान दूसरी सेटिंग में अशुद्धियों की सफाई तीसरी सिटिंग में प्रार्थना एवं स्मरण आदि लोगों को सिखाया गया ।इन चीजों को अपनाकर मनुष्य अपने जीवन को उत्कृष्ट बना सकता है। एवं आज की भागमभाग की जिंदगी से समय निकालकर अपने आप को तनाव से मुक्त कर ।खुशाल जिंदगी जी सकता है।एकात्म अभियान को लीड कर रही नवांकुर संस्था देव संस्कृति फाउंडेशन के चेयरमैन रंजीत साहू ने अगली पंचायतें जहा शिविर लगना है। बम्होडी पंचायत करीरात ,लखनवाडा, चावड़ी ,मोहगांव ,बरेली , डोरली छतरपुर ,बोरदई आदि पंचायतों के लोगों को अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
इंडिया खवर 24 संबाददाता कौशल किशोर चौकसे केवलारी


