pub-1657030687483830

जिले में थाना सुल्तानपुर का मामला प्रकाश में आया। जहां पर पुलिस ने 4 वर्षीय नाबालिक बच्ची को किया दस्तयाब‌।

Posted on

May 13, 2023

by india Khabar 24

रायसेन/-जिले में थाना सुल्तानपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 28 फरवरी 2023 को फरियादिया सुनीता बाई पत्नी कालूराम राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी छापली थाना दीवेर जिला राजसमन राजस्थान हाल निवास ग्राम झिरपई के द्वारा थाने पर आकर रिपोर्ट की गई। जहां पर उसके पहचान का व्यक्ति शिकायतकर्ता फरियादिया की 4 वर्ष की नातिन का अपहरण कर। ले जाने की रिपोर्ट की गई। जहां पर शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 61/2023 भादवी की धारा 363 का प्रकरण दर्ज कर। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक लिया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल रायसेन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के कुशल मार्गदर्शन में एवं अमित मेश्राम एसडीओपी बाड़ी के कार्यक्षेत्र एवं नेतृत्व में थाना प्रभारी रंजीत सराठे थाना सुल्तानपुर द्वारा पुलिस की टीम गठित कर। सीसी कैमरे की तरह पैनी नजर रखते हुए। पुलिस द्वारा 4 वर्षीय बालिका की खोज बीन की तलाश शुरू कर दी गई। रिपोर्ट कर्ता फरियादिया के द्वारा बताया गया था। की मदद करने का झांसा देकर। फरियादिया एवं उसकी मां को मोटरसाइकिल से स्टेट बैंक सुल्तानपुर लेकर आया था। जहां पर उसकी मां को बैंक में छोड़कर। पुनः घर वापस आकर। 4 वर्षीय बालिका को अपनी साथी महिला के साथ अपहरण कर ले गया। पुलिस द्वारा गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए। भारतीय स्टेट बैंक सुल्तानपुर मे सीसी कैमरे चैक किए गए। तकनीकी सहायता से बालिका एवं आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। जहां पर पुलिस द्वारा। पोस्टर पंपलेट सोशल मीडिया के माध्यम से बालिका एवं संदेही की फोटो भेजी गई। जहां पर पुलिस अधीक्षक द्वारा। तीन हजार का इनाम घोषित किया गया था। तलाश में मुखबिर लगाए जाकर। अपहर्ता एवं संदेही की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास पुलिस कर रही थी। जहां पर बीते दिन सोमवार 8 मई 2023 को बैतूल की पुलिस सहायता से 4 वर्षीय बालिका को दस्तयाब किया गया। एवं प्रकरण के आरोपीगण धर्मेंद्र ठाकुर एवं लताबाई को गिरफ्तार कर। न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में व्यपहर्ता की दस्तयाबी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सुल्तानपुर निरीक्षक रंजीत सराठे उप निरीक्षक कविता यादव उपनिरीक्षक आशीष चौधरी उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रधान आरक्षक 531 प्रताप सिंह राजपूत प्रधान आरक्षक 374 राहुल चोकसे आरक्षक 768 देवेंद्र जादौन आरक्षक 655 अजय यादव सभी पुलिस कर्मी थाना सुल्तानपुर द्वारा। सराहनीय भूमिका रही जहां पर पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

राजेश साहू संभागीय ब्यूरो
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।

Posted on

May 13, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top