कोरबा/छत्तीसगढ़
सभी कर्मचारी काम बंद कर कोरबा तुलसी नगर स्थित बिजली ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। अपनी 5 मांगों को लेकर ये कर्मचारी आंदोलन कर रहे।

कोरबा//कोरबा जिले में 33/11 के.व्ही. सब स्टेशन का सभी ऑपरेटरों को
कोरबा जिले के सभी ऑपरेटरों (ग्रामीण एवं शहरी) का पेमेंट एक साथ भुगतान करवाने की कृपा करें। अभी तकपेमेंट एक साथ होते आ रहा है। यह पहला ठेकेदार है जो अलग-अलग पेमेंट कर रहा है। शहरी का दो माह में एक माह का एवं ग्रामीण का तीन माह में एक माह का पेमेंट भुगतान किया जा रहा है। टेंडर के अनुसार 7 तारीख पेमेंट प्रदान करना है। बोनस की राशि पेमेंट का 8.33 प्रतिशत 6 माह में देना है। जनवरी में 6 माह हो चुका है। शहरी का अभी कुछ दिन पहले आया है। ग्रामीण का अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।
ईएसआईसी कार्ड अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। परिवार के सदस्यों की जानकारी दिया जा चुका है जिसे ईएसआईसी कार्ड में नहीं जोड़ा गया है। सामान जैसे टॉर्च, गमबुट, दास्ताना, हेलमेट सभी सब स्टेशनों को जल्द से जल्द प्रदान करने करें। हम सभी ऑपरेटरों को टेंडर का एक कापी प्रदान करने की करें।

निवेदन है कि हम सभी ऑपरेटरों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाने की कृपा करें। हम सभी ऑपरेटरों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने की स्थिति में हम सभी ऑपरेटर सात दिवस बाद हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य रहेंगे।
कर्मचारी नेता ललित ने बताया
कि जनरेशन,डिस्ट्रिब्यूशन और ट्रांसमिशन तीनों कंपनियां हर महीने वेतन देने में देर करती हैं। जनरेशन कंपनी के सिविल डिपार्टमेंट में वेतन कलेक्टर दर पर नहीं दिया जाता। न ही हर महीने ईपीएफ का पैसा सही दर पर जमा होता है। कर्मचारी संगठन का ऐसा आरोप है ट्रांसमिशन कंपनी में पेमेंट सही दर से करने पर ठेका कर्मचारियों से वेतन में रिफंड की मांग की जाती है, और नहीं दिए जाने पर ट्रांसफर या नौकरी से निकाल दिया जाता है। इन समस्याओं को दूर करने की मांग कर्मचारियों ने की है।
इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी केमरामेन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट




