pub-1657030687483830

नौकरी दिलवाने के नाम पर रुपये वसूलने वाले युवकों पर केस दर्ज

Posted on

May 5, 2023

by india Khabar 24


उन्नाव। शहर के कब्बाखेड़ा गांव मोहल्ला के रहने वाले युवक ने सदर कोतवाली में शिकायत पत्र देकर दो युवकों पर बेटी को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवकों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
शहर के कब्बाखेड़ा मोहल्ला के रहने वाले अशोक कुमार शुक्ल ने सदर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बेरोजगार व्यक्ति है। शहर के लोकनगर मोहल्ला निवासी मन्नू अवस्थी पुत्र सुरेंद्र व सिविल लाइन मोहल्ला निवासी सचिन मिश्र पुत्र गार्गी शंकर ने बेटी को टीचर व रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए अशोक की पत्नी सुधा से 90 हजार रुपये केश ले लिया। अशोक को गुमटी दिलाने के लिए 40 हजार रुपये लिया। जब बेटी की नौकरी नहीं लगी तो अशोक ने मन्नू व सचिन से रुपये वापस मांगें। तब अशोक को नौकरी से संबंधित कूटरचित दस्तावेज दिखा कर कहा कि 1.80 लाख रुपये और दो, तब बेटी की नौकरी लगेगी। रुपये नहीं दोंगे तो काम नहीं होगा और रुपये वापस नहीं होंगे। रुपये वापस मांगने पर कहा कि अब रुपये भूल जाओ। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मन्नू व सचिन के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

Posted on

May 5, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top