pub-1657030687483830

अवैध कबाड़ के विरूद्ध कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
लगभग 3 टन वजनी अवैध कबाड़ के साथ आरोपी गिरफ्तार

Posted on

April 30, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़

कोरबा// दिनांक 28/04/2023 को कोतवाली पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि राजेश कुमार उपाध्याय नामक व्यक्ति राताखार स्थित कबाड़ी दुकान में चोरी का ट्रेलर वाहन का लोहे का चेचिस का टुकड़ा एवं अन्य चोरी का अवैध कबाड़ समान रखा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय यू उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा राताखार कबाड़ी दुकान में जाकर तलाशी लेने पर राजेश कुमार उपाध्याय के कब्जे में रखे ट्रेलर वाहन का लोहे का चेचिस का टुकड़ा तथा पुराना लोहे का पाईप के टुकड़े एवं पुराना लोहे के सरिया का टुकड़ा कुल वजनी लगभग 3 टन किमती लगभग एक लाख रूपये का मिला जिस संबंध में धारा- 91 जा.फौ. का नोटिस देकर कागजात चाहा गया जो राजेश कुमार उपाध्याय के द्वारा उक्त सामान का कोई कागजात नहीं होना बताया तथा नोटिस में लिखकर दिया। जो राजेश कुमार उपाध्याय के कब्जे में मिले सामान को चोरी का मशरूका होने की पूर्ण संभावना पर धारा 41 ( 14 ) जा.फौ. / 379 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपी राजेश कुमार उपाध्याय के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने तथा उसके विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय ‌हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

April 30, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top