pub-1657030687483830

प्रधानमंत्री आवास योजना से आर्थिक कमजोर वर्ग के सपनों को मिले पंख,खुशी का वातावरण

Posted on

April 11, 2023

by india Khabar 24

तुमान/करतला

तुमान//प्रधानमंत्री आवास योजना ऐसे कई जरूरतमंद परिवारों के खुशियों की वजह बनी हैं, जिन्होंने पक्के मकान का केवल स्वप्न ही देखा था। इन्हीं में से एक हैं कोरबा, जिले के विकासखण्ड करतला के ग्राम पंचायत तुमान में कभी वे कच्चे घर में निवास करती थीं, आज प्रधानमंत्री आवास योजना से उनका पक्का घर बनकर तैयार है। वे बताती हैं कि मेहनत मजदूरी से वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करती हैं, आज उनकी उम्र 65 वर्ष हो गई है, परिवार में उनके साथ बेटा,बहू है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे पक्का घर बनाने की उम्मीद छोड़ चुकी थीं, परन्तु जैसे ही उन्हें योजना के बारे में पता चला उन्होंने आवेदन किया और वर्ष 2019-20 में स्वीकृति के बाद आज उनका स्वच्छ सुंदर मकान बनकर तैयार है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को उनके अपने घर के सपने को पूरा करने में मदद कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जिले में योजनांतर्गत पक्के आवास निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। जिले में ऐसे ही कई आर्थिक रुप से कमजोर परिवार शासन की मदद से लाभान्वित हुए।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय ‌हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

April 11, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top