थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के आदेश एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 09.04.2023 को उ0नि0 श्री रविशंकर मिश्रा मय हमराह फोर्स द्वारा ठाकुरखेड़ा शराब ठेके के पास से अभियुक्त रविश खान पुत्र रईश खान नि0 डाक तार कालोनी रोड शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव को कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 184/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.रविश खान पुत्र रईश खान निवासी डाक तार कालोनी पोनी रोड़ शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र करीब 21 वर्ष
बरामदगी का विवरण- एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस टीम-
- उ0नि0 श्री रविशंकर मिश्रा
- हे0का0 सतीश कुमार राय
- का0 रजत कुमार
- का0 अरुण कुमार




