दुकान -दुकान बेची जा रही शराब
अहाते अभी भी पूर्व की भाँति चल रहे
बिगड़ रहे माहौल को चुपचाप देख रहा आबकारी विभाग

लालबर्रा।
ग्राम पंचायत डोंगरिया में शराब बेचने वाले के खिलाफ ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर रैली निकाली। चर्चा में ग्रामीण दामेन्द्र हरिनखेड़े ने बताया कि ग्राम पंचायत डोंगरिया में बहुत अधिक मात्रा में गांव में कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से कच्ची व पक्की शराब बेची जा रही है। जिससे गांव में अशांति का माहौल बना रहता है लड़ाई झगड़े तो अब आम बात जैसे हो गई है। अधिकतर देश का भविष्य कहे जाने वाले युवा वर्ग भी शराब के आदी होते जा रहे हैं, वहीं ग्रामीण घरों में महिलाओं को न सिर्फ ठेस पहुंच रही है बल्कि अपमानित भी होना पड़ता है। इसी माहौल को देखते हुए गांव में एक नशा मुक्ति अभियान के तहत समिति का गठन किया गया है। जिसमें 02 अप्रैल को समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने मिलकर गांव में अवैध रूप से कच्ची व पक्की शराब बेचने वाले के विरोध में रैली निकाली गई। सभी वार्डों व चौक चौराहे में जाकर शराब बिक्री बंद करने की नारेबाजी करते हुए शराब बेचने वाले लोगों को शराब के दुष्परिणाम को बताते हुए चेतावनी भी दी गई। वहीं शराब बेचने वाले पर 11 हजार रुपये जुर्माना समिति के द्वारा वसूला जाएगा और पुलिस के हवाले भी किया जाऐगा। शराब बेचते हुए लोगों को पकड़वाने वाले व्यक्ति को 2100 रुपये का नगद इनाम भी समिति द्वारा दिया जाऐगा। साथ ही समिति के द्वारा ग्रामीणों को यह भी चेतावनी दी गई कि जो व्यक्ति गांव में शराब पीकर गाली गलौज एवं अशांति फैलाता है उसे 2100 रुपये जुर्माना एवं दंडनीय किया जाऐगा। नशा मुक्ति अभियान में सुखलाल राहंगडाले अध्यक्ष, दामेन्द्र प्रसाद हरिनखेड़े सचिव, हरिओम नगपुरे उपाध्यक्ष, अंकित वारके कोषाध्यक्ष, रामदयाल नारबोदे उपसचिव, हस्तरेखा वारके सरपंच,लेखचंद बिसेन,सोमनलाल पटले,उमेश ठाकरे,शिवलाल भगत, आनंद बारके कोटवार,गोपाल ठाकरे, भागवत सूर्यवंशी व ताराचंद नगपुरे सहित अन्य ग्रामीणजन एवं
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सदस्य गण भी मौजूद रहे।