pub-1657030687483830

जिले में बदल गया सरकारी और निजी स्कूलों का समय, अब इन समय पर लगेगी कक्षाएं

Posted on

April 2, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़

कोरबा/गर्मी सीजन की शुरुआत के साथ ही शासन ने सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। कोरबा जिले में भी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी हो गया है। इससे पहले ठंड के सीजन एवं परीक्षा के अनुसार स्कूलों के समय में बदलाव हुआ था। हालांकि अभी जहां कई स्कूलों में परीक्षा के बाद नहीं कक्षाएं शुरू होने लगी है तो कई स्कूलों में एग्जाम का दौर चल रहा है।
स्कूल शिक्षा विभाग के पूर्व के आदेश के आधार पर कोरबा कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज ने उक्त आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक अब एकल पाली में संचालित होने वाले स्कूल सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक संचालित होंगे। दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला की कक्षाएं (पहली से आठवीं तक) 7:30 से 11:30 तक चलेंगे हाई एवं हायर सेकेंडरी की कक्षाएं (10वीं से 12वीं तक) सुबह 11:30 से शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगी।

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

April 2, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top