pub-1657030687483830

हत्या का प्रयास करने वाले 02 आरोपियों को जांजगीर एवं बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted on

March 29, 2023

by india Khabar 24

जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा/पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा घटना को दिया गया अंजाम,आरोपी राजकुमार बघेल एवं अनिल बघेल दोनों निवासी सोनादह को 28. मार्च को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में,प्रार्थी सोनाऊ राम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 25.मार्च को ग्राम सोनादह थाना बिर्रा से अपने भतीजा का बारात लेकर ग्राम कुलीपोटा आये थे। बारात परघनी की तैयारी चल रही थी उस समय डीजे में बाराती के साथ प्रार्थी का लड़का लक्की कुर्रे भी नाच रहा था। उसी समय ग्राम सोनादह निवासी राजकुमार बघेल व अनिल बघेल बिना निमंत्रण शादी में आकार बारात के साथ नाचने लगे।
नाचने के दौरान राजकुमार बघेल व अनिल बघेल पुरानी दुश्मनी व रंजिश को लेकर लक्की कुर्रे से बोले की जब भी मौका मिलेगा तो तुम्हें जान से मार देंगे फिर दोनों आरोपी लक्की कुर्रे को खींचकर दूसरे तरफ ले जाकर चलती कार के सामने जान से मारने की नियत से धकेल दिये। जिससे कार प्रार्थी के लड़के के दाहिना पैर में चढ़ गया और उसका पैर टूट गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार बघेल उम्र 35 वर्ष एवं अनिल बघेल उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी सोनादह के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 224/223 धारा 307,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना जांजगीर एवं बिर्रा स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

March 29, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top