pub-1657030687483830

बरगी में निकली राधा रानी की भव्य और दिव्य शोभायात्रा

Posted on

September 4, 2026

by india Khabar 24

 

जबलपुर/बरगी से राहुल सेन की रिपोर्ट/ बरगी में राधा रानी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। फूलों से सजे रथ पर विराजमान राधा रानी की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शोभायात्रा के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।

श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा के साथ आगे बढ़े। “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से पूरा बरगी ग्राम भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के बीच निकली शोभायात्रा ने ग्रामवासियों को भक्तिभाव से जोड़ दिया।

Posted on

September 4, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top