pub-1657030687483830

लालबर्रा मानपुर सरराटी पुलिया के पास फिर हुई भीषण सड़क दुर्घटना

Posted on

March 28, 2023

by india Khabar 24

छोटा हाथी ने मोटरसाइकिल को मारा टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

लालबर्रा।

27 मार्च सोमवार की शाम लगभग 7:00 बजे के आसपास मानपुर के सरराटी पुलिया के पास फिर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्रत्यक्षदर्शियों की मदद एवं 100 नंबर पुलिस वाहन एवं 108 की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा ले जाया गया एवं वहां से उसे बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत बहुत ही नाजुक बनी हुई थी। सड़क दुर्घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लालबर्रा से बालाघाट मार्ग पर सरराटी मानपुर पुलिया के पास 27 मार्च सोमवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल में सवार युवक पृथ्वीराज (नानू) पिता चोवालाल ठाकरे 28 वर्षीय निवासी जबलटोला (नगपुरा) बालाघाट से अपने घर जबलटोला जा रहा था तभी सफेद कलर का छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 15 जी 3438 ने सड़क में गड्ढा होने के कारण अपने वाहन को एक साइड दबाया जिसके कारण छोटा हाथी वाहन की मोटरसाइकिल से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जहां मोटरसाइकिल में सवार युवक पृथ्वीराज खून से लथपथ हो गया जिसके गले में चोट व सिर में अत्यधिक चोट लगी है और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्रत्यक्षदर्शियों व पुलिस की मदद से लालबर्रा अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कर, जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जिसे वहां से भी स्थिति नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने जल्द बेहतर उपचार हेतु नागपुर या गोंदिया ले जाने की सलाह दी। घायल युवक को परिजनों द्वारा रात्रि में ही 9:00 बजे गोंदिया पहुंचे जहां एक निजी अस्पताल में उसका उपचार जारी है। जिसे आईसीयू रूम में भर्ती किया गया है जिसे अभी भी होश नहीं आया है। वहीं दूसरे दिन स्थानीय थाने में परिजन रिश्तेदार द्वारा चौपहिया वाहन चालक के विरुद्ध परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन चालक पर मामला पंजीबद्ध किया है।
“क्षेत्र में विगत 10 दिन के अंदर 4 – 5 भीषण सड़क हादसे हो चुके हैं, जिसमें कुछ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एवं कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं।जिससे क्षेत्र के लोगों में सड़क में आवागमन करने को लेकर भय बना हुआ है जहां कुछ लोगों ने कुछ दुपहिया वाहन एवं कुछ चौपहिया वाहन चालक की लापरवाही से भी हादसे होने का कारण बताया जा रहा है और सड़कों में गड्ढे होने की वजह से व सड़कों में फूट होने के कारण एवं मुख्य मार्ग मेन रोड़ के दोनों साइड बारिश के मौसम के बाद संबंधित सड़क विभाग व ठेकेदार के द्वारा सड़क के दोनों ओर सही मुरम से पटरी भराई समतलीकरण का कार्य न करने के कारण भी कुछ साइकिल व मोटरसाइकिल दुपहिया वाहन अनियंत्रित होने से भी हादसे हो रहे हैं। सड़क दुर्घटना में यात्री असमय काल के गाल में समा रहे हैं। जिसका जिम्मेदार कौन ? सड़क दुर्घटना में घायल या मृतक व्यक्ति स्वयं या प्रशासन या शासन, कौन है असमय इनकी मौत का जिम्मेदार ?

Posted on

March 28, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top