pub-1657030687483830

सराईपाली ओपन कास्ट खदान में भूविस्थापितों ने धावा बोला
उत्पादन और ट्रांसपोर्ट रहा प्रभावित
सीएमडी स्तर पर के साथ होगी बैठक ,निराकरण के आश्वसन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ

Posted on

March 12, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़

कोरबा/सराईपाली खदान से प्रभावित परिवारों के रोजगार, बसाहट एवं मुआवजा से जुड़ी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आज ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति बुड़बुड़ ग्राम इकाई समिति के नेतृत्व में साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड एसईसीएल कोरबा परियोजना के अंतर्गत सराईपाली बुड़बुड़ ओपन कास्ट कोयला खदान को सुबह 9 बजे बजे से दोपहर 1 बजे तक लगभग 4 घंटे भूविस्थापित ग्रामीणों खदान के कामों को बंद कराया दिया मौके पर परियोजना प्रबन्धक सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा क्षेत्रीय व मुख्यालय में भेजे गये प्रस्ताव की जानकारी देते हुए सीएमडी स्तर पर बैठक कराने के आश्वासन के बाद आंदोलन को समाप्त किया गया ।
इस सबन्ध में ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के इकाई अध्यक्ष चन्दन सिंह बंजारा ने कहा है कि एसईसीएल प्रबन्धन की बार बार की आश्वासन और मांगो पर कार्यवाही में लेट लतीफी से नाराज ग्राम वासियों ने आंदोलन के रास्ते पर बढ़ने को मजबूर हैं । उन्होंने आरोप लगाया है कि जिले में संचालित एसईसीएल के ही दूसरे क्षेत्रों में जिन सुविधाओ को बहाल किया गया उन्ही को लागू करने की मांग की जा रही है पर एसईसीएल मुख्यालय से कहा जा रहा है कि मेगा प्रोजेक्ट होने के नाते दीपका कुसमन्दा गेवरा के लिए विशेष पैकेज दिया जा रहा है । उन्होंने कहा कि प्रबन्धन के इस तर्क से हम सहमत नही है क्योंकि पूरा कोरबा जिला 5वी अनुसूची अंतर्गत शामिल है और एक समान कृषि कार्य से जुड़े परिवारों के लिए दोहरी नीति नही हो सकता । अगर यहां के भूविस्थापितों के साथ न्याय नही किया गया तो आंदोलन का विस्तार होगा । उन्होंने बताया कि आज अधिकारियों ने मुख्यालय स्तर पर ग्रामीणों की बैठक कराने भेजे गए प्रस्ताव पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है जिसके आधार पर आज के आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है किंतु आन्दोलन आगे भी जारी रहेगी ।
मांगे:-
01 . पाली से 3 किमी के अन्दर नजदीक में आधुनिकतम कालोनी विकसित कर पुनर्वास दो | अथवा बसाहट के बदले दी जाने वाली राशि 20 लाख रूपये लागू करो |

  1. सभी परिवार के सदस्यों ( छोटे खातेदारों सहित ) को रोजगार दो |
  2. रोजगार के लिए लटकाकर रखे गए मामलो का त्वरित निराकरण कर रोजगार दो| रोजगार के लिए देरी के के एवज में कम से कम एक कटेगरी का पेमेंट करो |
  3. सभी भूविस्थापित -प्रभावित बेरोजगारों एवं महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार प्रदान करो |
  4. पूर्व में फंक्शनल डायरेक्टर्स में लिए गए निर्णय के अनुसार भूविस्थापित परिवारों को ठेका कार्य में 20 प्रतिशत आरक्षण लागू करो एवं जिले के दुसरे क्षेत्र में लागू 5 लाख तक टेंडर योजना कोरबा क्षेत्र में शुरू करो |
  5. स्टारएक्स कंपनी द्वारा भूविस्थापित फर्म्स के साथ हुए अपने अनुबंध के पालन न कर के .एन. एस. कंपनी को अपना पार्टनर बनाकर शोषण किया जा रहा है । उसपर तत्काल रोक लगायी जाये ।
  6. ग्राम बूड़बूड़ में एम्बुलेंस और स्कूल बस की सुविधा तत्काल बहाल किया जाये । तथा आसपास के खदान प्रभावित ग्रामो में सीएसआर के तहत आवश्यक बुनियादी सुविधाएं प्रदान किया जाये ।
  7. ग्राम बूड़बूड़ के श्मशान में स्थित कब्रो (समाधि ) स्थल के संस्कार एवं गंगा में अस्थि विसर्जन हेतु प्रत्येक परिवार को 50 – 50 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान किया जाये ।
    आंदोलन में इकाई अध्यक्ष चन्दन सिंह बंजारा संरक्षक एवं ग्राम अध्यक्ष तीरथ राम केशव,अशू लाल , अमृत लाल नायक, अमर लाल , रामचरण यादव , शत्रहन लाल , मनहरण लाल , राजग्वाल यादव , चंद्रपाल विनायक , जनी राम नायक , उर्मिला बाई, सोनकुंवर , रामकुमारी, उषा बाई सहित सैकड़ों भूविस्थापित ग्रामीण उपस्थित थे ।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

March 12, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top