pub-1657030687483830

एसईसीएल कर्मी को 2 लाख की चपत लगी, पंप हाउस कॉलोनी के आवास में हुई चोरी

Posted on

March 5, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़


कोरबा/ सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र के पंप हाउस कॉलोनी के एक आवास के पिछले हिस्से का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने स्वर्ण आभूषण और डेढ़ लाख नगदी की चोरी कर ली। घटना के दौरान पीड़ित परिवार एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घंटाघर क्षेत्र गया हुआ था। घर लौटने पर उसे इस घटना की जानकारी हुई। मामले की रिपोर्ट सीएसईबी पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई है जिस पर जांच पड़ताल जारी है।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कोरबा स्थिति पंप हाउस कॉलोनी में चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं और इसके चलते यहां पर रहने वाले कर्मचारियों की मुसीबत बनी हुई है। अबकी बार यह चोरी की घटना फिल्टर प्लांट में काम करने वाले रामकुमार साहू के क्वार्टर नंबर m226 में हुई। रामकुमार के एक भाई घंटाघर इलाके में रहते हैं जहां पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित था । रामकुमार और उनकी पत्नी इसमें शामिल हुए । इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया । चोरों ने स्वर्ण आभूषण और डेढ़ लाख रुपए नगद यहां से पार किए हैं।
चोरों ने अलमारी के लॉकर को ही निशाना बनाया जबकि इसी के नीचे के हिस्से में एक लेडीस पर्स में भी काफी महंगे सामान रखे हुए थे जो चोरों की नजर से बच गए। घटना की रिपोर्ट रात्रि में ही दर्ज करा दी गई
चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पंप हाउस कॉलोनी में एक क्वार्टर में चोरी की घटना हुई है । स्वर्ण आभूषण और अन्य सामान यहां से चोरी हुए है।
इससे पहले भी इस इलाके में चोरी की घटनाएं हुई है। इनमें से कुछ मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि कुछ मामलों में आरोपियों की तलाश जारी है। एसईसीएल कर्मी रामकुमार साहू के आवास का पिछला दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी कौन है यह जानने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

March 5, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top