pub-1657030687483830

शिक्षक गोरेलाल ठाकरे को सेवानिवृत्ति पर दी गई बिदाई, प्राथमिक शाला बिठली में थे पदस्थ

Posted on

March 2, 2023

by india Khabar 24

बालाघाट।

बालाघाट जिले के लालबर्रा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बिठली (बघोली) में सहायक अध्यापक के पद पर सन् 2000 में शिक्षक गोरेलाल ठाकरे पदस्थ हुए थे जिनका 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर शैक्षणिक सेवाकाल पूर्ण होने पर प्राथमिक शाला बिठली प्रधानपाठक पटले सर, समस्त विद्यालय स्टॉप, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के. जी. बिसेन एवं आसपास के ग्राम जबलटोला, पढ़रापानी, बघोली,चिचगांव के स्कूलों के शिक्षकों, ग्राम वासियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षक गोरेलाल ठाकरे को शिक्षा विभाग में उनकी नौकरी का कार्यकाल पूरा होने पर 28 फरवरी को भावभीनी बिदाई समारोह पूर्वक आयोजन कर ससम्मान दी गई। शिक्षक श्री ठाकरे ने शिक्षा जगत में 23 साल अपनी सेवाएं प्रारंभ से अंतिम तक एक ही स्कूल प्राथमिक शाला बिठली में अपनी सेवाएं देते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा दी। विदाई समारोह कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्या की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पमाला पहनाकर तिलक वंदन कर एवं दीप प्रज्वलित कर बिदाई कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके पश्चात प्रधानपाठक पटले सर के द्वारा हारमोनिअम की धुन पर एवं गोयल सर के द्वारा ढोलक की ताल पर देश भक्ति धार्मिक भजन मंडली व शिक्षा जगत से संबंधित शेरो- शायरी सुनाकर बिदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके बाद सेवानिवृत्त शिक्षक गोरेलाल ठाकरे का ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के जी बिसेन, प्रधानपाठक पटले सर एवं समस्त शिक्षकों द्वारा तिलक वंदन कर पुष्प माला पहनाकर शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री ठाकरे की धर्मपत्नी भी बिदाई समारोह कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उक्त समारोह में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के जी बिसेन, प्रधानपाठक पटले सर, मेहरबान सर, पारधी सर, सोलंकी सर, चौधरी सर, गौतम सर, हनवत सर, गोयल सर, उईके सर एवं ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक एवं स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Posted on

March 2, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top