pub-1657030687483830

मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है – विधायक सुरेंद्र पटवा

Posted on

February 11, 2023

by india Khabar 24

भोजपुर विधानसभा में शुक्रवार को पांच ग्राम पंचायतों में पहुंची विकास यात्रा

रायसेन/-जिले में बीते दिन शुक्रवार 10 फरवरी 2023 को जहां पर
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजलवाडी में विधायक पटवा द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा राजलवाडी से प्रारंभ होकर खमरिया सेमरीकला ईटखेडी सोहनपुर ग्राम कोसमी चौरा कुमरोरा आदि ग्रामों में पहुंची इस दौरान विधायक पटवा द्वारा अनेक विकास कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गा। विकास यात्रा में विधायक पटवा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं आयुष्मान भारत योजना के तहत एक साल में पांच लाख रूपए तक का इलाज निजी अस्पताल में निःशुल्क कराने की सुविधा मिली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 06 हजार रूपए और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 04 हजार रूपए इस प्रकार साल में 10 हजार रूपए किसानों को मिल रहे हैं इसके अलावा संबल योजना भी चलाई जा रही है। जिसमें गरीबों को अनेक लाभ मिल रहे हैं विधायक पटवा ने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रमुखता से काम किया जा रहा है। प्रदेश में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है गॉव-गॉव में महिलाओं को समूहों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं महिलाएं परिवार और देश के आर्थिक विकास में सहयोग कर रही हैं। क्षेत्र और जिले के अनेक स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने सफलता के आयाम स्थापित किए हैं। तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है जिसमें लाड़ली बहना को प्रत्येक महीने एक-एक हजार रूपए की राशि दी जाएगी अगले पांच साल में लगभग 60 हजार करोड़ रूपए लाड़ली बहनाओं के खाते में जमा किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं भोजपुर विधायक के साथ में पुलिस सुरक्षा बल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सुल्तानपुर से थाना प्रभारी रंजीत सराटे के साथ में पुलिस बल तैनात विकास यात्रा में चल रहा है। एवं ग्रामीणजनो की उपस्थिति देखी गई
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़ रायसेन/ सुल्तानपुर।

Posted on

February 11, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top