pub-1657030687483830

Posted on

February 2, 2023

by india Khabar 24

म, प्र, सिवनी केवलारी

केवलारी। 23 से 25 जनवरी 2023 तक संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के माध्यम से बालीवाॅल एवं कब्बङी प्रतियोगिता का आयोजन वन परिक्षेत्र केवलारी (सामान्य ) वन मण्डल दक्षिण सिवनी सामान्य के सौजन्य से आयोजित किया गया। वन परिक्षेत्र केवलारी के अंतर्गत आने वाली वन प्रबंधन समितियों में 08 समितियां बाॅलीवाल एवं 20 समितियां कब्बङी की सम्मिलित हुईं। जिसमें गत 25 जनवरी को दोनों प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले कराए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाॅलीवाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहला मुकाबला अलोनीखापा विरूद्ध कुम्हङा व दूसरा मुकाबला बम्हनीखेङा विरूद्ध दूधिया समिति के बीच खेला गया। जिसमें फाइनल मुकाबले में अलोनीखापा का सामना बम्ह्नीखेङा समिति से हुआ। इस तरह कोहका व दूधिया ने क्रमशः पांचवा व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कुम्हङा तृतीय, अलोनीखापा द्वितीय व बम्हनीखेङा (केवलारी) ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया
————————
कब्बडी प्रतियोगिता
————————
इसी प्रकार कब्बङी प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मुकाबला बावली विरूद्ध अलोनीखापा। दूसरा मुकाबला थावरी विरूद्ध सुनेहरा के बीच खेला गया।जिसमें फाइनल मुकाबला थावरी व अलोनीखापा के मध्य खेला गया। अलोनीखापा ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए कब्बङी की विजेता ट्रोफी अपने नाम की। कब्बङी में थावरी ने द्वितीय, बावली ने तृतीय, सुनेहरा ने चतुर्थ व झित्तर्रा ने पंचम स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दोनों प्रतियोगिताओं के पुरुष्कार वितरित किये गए।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में शामिल मानिक लाल बरकङे, उपवनमण्डल अधिकारी एवं अमित सोनी, वन परिक्षेत्र अधिकारी केवलारी द्वारा समस्त विजेता टीम के खिलाङियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।उक्तकार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि, पर्यावरण प्रेमी स्वजन एवं वन कर्मचारीगण उपस्थित थे। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों के खिलाङियों का अतिथियों द्वारा आशीर्वाद स्वरूप उत्साहवर्धन कर उनकी हौसला अफजाई की गई।
इंडिया खबर 24 संबाददाता कौशल किशोर चौकसे केवलारी

Posted on

February 2, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top