pub-1657030687483830

मोटर साइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 7 मोटर साइकिल बरामद, 6 अपराधी पकड़ गए,दर्री पुलिस की करवाई…

Posted on

January 11, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़

कोरबा/पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा सभी थाना चौकियों को विशेष हिदायत दी गई , साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्ग निर्देशन में अलग-अलग दल बनाकर थाना प्रभारियों को चोरी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया गया है । दर्री क्षेत्र में विशेषकर एचटीपीएस कॉलोनी एरिया और उसके आस पास बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सीएसपी दर्री श्री रॉबिंसन गुडिया के नेतृत्व में दर्री पुलिस ने अपना ध्यान इस क्षेत्र में फोकस कर चोरी की तलाश शुरू की  इस बीच दर्री थाना क्षेत्र में कुछ लोगो के द्वारा चोरी की बाईक को खपाने की जानकारी पुलिस को मिली जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश अति.पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन पर नगर पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया मार्गदर्शन पर दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा की अगुआई में विशेष दल बनाकर विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापा मार कार्यवाही करते हुए कुल 6 आरोपियों को पकड़ा गया जिनमे से एक आरोपी अपचारी बालक का होना पाया गया। दर्री पुलिस की गिरफ्त में आए नाम आरोपी में घृत विश्वकर्मा पिता सावन विश्वकर्मा (20)सा. रामनगर स्याहीमुढी,अरुण जनवार(20) पिता अर्जुन जनवार सा.रावण भाटा छुरी ,हिमांशु देवांगन(19)पिता भीम चंद देवांगन सा. भाटापारा छुरी
खरीददार दाऊद(20) कुरैशी पिता दाबिर अहमद सा.आईबीपी चौक दर्री, संजय देवांगन(21) पिता राजेश देवानगन सा. तुलसी चौक छुरी
जप्त की गई मोटर सायकल में हीरो स्पलेंडर प्रो 03 नग
हीरो स्पलेंडर प्लस 03 नग
हीरो डीलक्स 01 नग सहित कुछ वाहनों के पार्ट्स भी जप्त किया गया। बाईक चोरी करने के लिए सरगना घृत कुमार को संजय देवांगन विभिन्न प्रकार के दुपहिया वाहनों को चोरी कर लाने के लिए प्रति बाईक 1500 से 2 हजार रूपए दिया करता था। जिसे वह अलग अलग कर पार्ट्स निकालकर बेचता था । इसके अलावा बाईक को डेटिंग पेंटिंग कर नए गाड़ी का लुक दिया करते थे। चोरी की बाईक को लेकर दर्री थाने में अलग अलग दो एफआईआर भी दर्ज है जिसपर कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 2/2023 और 11/2023 धारा 379 ipc के तहत अपराध पंजीबद्ध उचित कार्यवाही की गई बाइक चोरी करने वालो के विरुद्ध दर्री पुलिस के द्वारा कारवाई की जा रही है।
इस कारवाई में थाना दर्री के प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, प्रवीण लाल आरक्षक अशोक चौहान, सलीमुद्दीन, गजेंद्र पाटले, गजेंद्र रजवाड़े, राजेश राठौर, चंद्रविजय, लीलाधर, अजय सुरेंद्र का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है
इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

Posted on

January 11, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top