चरथावल/मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा की वारंटी एवं वांछित आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है।चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा के नेतृत्व में हिंडन चौकी प्रभारी ने 24 घण्टे में 4 वारंटियों को जेल भेजा है।चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा के नेतृत्व में हिंडन चौकी प्रभारी नितिन कुमार ने ग्राम मुथरा में विद्युत अधिनियम में वारंटी चन्द्रपाल पुत्र बालमुकन्द निवास ग्राम मुथरा को गिरफ्तार किया है।इसके अलावा ग्राम नंगला राई से धारा 147149,323,352,504,506 में वारंटी धर्मवीर पुत्र बलवीर निवासी ग्राम नंगला राई को थाना चरथावल से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पकड़े गए दोनों वारंटियों को जेल भेज दिया है
इमरान खान की रिपोर्ट
Views: 91


