pub-1657030687483830

जिला मुख्यालय रायसेन के शगुन गार्डन में भाजपा के नगरी निकाय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग का सत्र संपन्न हुआ

Posted on

December 23, 2022

by india Khabar 24

रायसेन मध्यप्रदेश

रायसेन/- जिले में बीते दिन गुरुवार 22 दिसंबर 2022 को जहां पर जिले के जिला मुख्यालय पर शगुन गार्डन में भाजपा के नगरी निकाय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग सत्र का कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां पर प्रदेश संगठनात्मक निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगरीय निकाय अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के एक दिवसीय नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रायसेन जिले के शगुन गार्डन में आयोजित किया गया जहां पर प्रथम सत्र में अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने की। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे ने सत्र को संबोधित करते हुए 51 प्रतिशत वोट शेयर बढाने का जनप्रतिनिधियों को मंत्र दिया।विजय दुबे ने प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करते हुए। कहा कि एक बहुदलीय लोकतांत्रिक संसदीय प्रणाली में किसी भी पार्टी का मूल्यांकन तीन मापदंडों के आधार पर किया जाना चाहिए। एक पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र दूसरा पार्टी का सिद्धांत और तीसरा सत्ता में आने पर सरकार की कार्यपद्धति उन्होंने कहा कि भाजपा सभी दलों से अलग है क्योंकि आज देश में मौजूद लगभग 1650 छोटे बडे राजनैतिक दल है।उन सब में भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है। जिसके अंदर आंतरिक लोकतंत्र बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि सिद्धांतों के आधार पर देश को एक वैकल्पिक नीति देने के लिए हुई थी 1950 से 2022 तक की जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी की यात्रा अन्त्योदय एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की यात्रा रही है। यहीं हमारे मूल सिद्धांत है भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के विकास और गरीब कल्याण के लिए लगभग 106 योजनाओं शुरूआत की है। इनमें से एक भी योजना ऐसी नहीं है।जो किसी एक वर्ग विशेष के लिए बनी हो ये सभी योजनाएं सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी है।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार इन सभी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सफल रही है।विजय दुबे ने कहा कि चुनावी दृष्टि से हमारा वोट शेयर जितना अधिक होगा। हमारी जीत भी उतनी बड़ी होगी पार्टी नेतृत्व ने प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य निर्धारित किया है किस तरह हमारा वोट प्रतिशत बढे इसके लिए हमें टारगेट बनाकर काम करना है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ इस लक्ष्य प्राप्ति में लग जाएं। हम हर बूथ पर जीत हासिल करेंगे वोट शेयर बढ़ाने में नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विजय दुबे ने कहा
कि हम एक बड़े लक्ष्य और विचार के लिए काम कर रहे है हमारा विचार आगे बढे इसके लिए हमें हर बूथ को मजबूत बनाना होगा। हर बूथ तक हमारी योजनाएं पहुंच रही है। हमें हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है प्रशिक्षण वर्ग में द्वितीय सत्र को आलोक संजर ने बढ़ता भारत बढ़ता मध्यप्रदेश केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियां एवं विकास परक उपलब्धियां के बारे में संबोधित किया। अध्यक्षता जिला महामंत्री रविंद्र विजयवर्गीय ने की। तृतीय सत्र में भोपाल संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह ने लोक विहार पर अपने विचार रखे।सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक रामकिशन पटेल ने की। चतुर्थ सत्र में रायसेन संगठन के प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने संबोधित किया और सत्र की अध्यक्षता नरेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष ने की। और पंचम सत्र में सम्राट गौड़ ने सोशल मीडिया व मीडिया की भूमिका के बारे में संबोधित किया और सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने की।सत्र के समापन पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा भी शामिल हुए समापन सत्र में स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी सिलवानी विधायक रामपाल सिंह और विधायक सुरेंद्र पटवा ने भी जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। सत्र में नगरीय निकायों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण शामिल हुए प्रशिक्षण शिविर में संचालन जिला महामंत्री रामकुमार साहू ने किया और आभार प्रदर्शन महामंत्री बलराम मालवीय ने किया
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।

Posted on

December 23, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top