pub-1657030687483830

ग्राम सतरेंगा में 19/11/2022 से 25/11/2022 तक सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम संपन्न……..

Posted on

November 29, 2022

by india Khabar 24

सतरेंगा/पंडोपारा

 

इंडिया खबर 24 न्यूज़ सतरेंगा/कमला नेहरू महाविद्यालय के द्वारा पयर्टन स्थल ग्राम सतरेंगा में राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम-सतरेंगा में 19/11/2022 से 25/11/2022 तक सुचारू रूप से संचालित रहा।ग्राम सतरेंगा के पंडो पारा में राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक श्री वाय.के.तिवारी तथा कार्यक्रम अधिकारी छात्र इकाई श्री जी.एम. उपाध्याय व छात्रा इकाई श्रीमती प्रीति द्विवेदी के निर्देश में स्वयंसेवकों द्वारा सार्वजनिक मंच का निर्माण किया गया । गांव के सरपंच श्री धनसिंह कंवर एवं छात्र सतीश चौहान, छात्रा पूजा गुप्ता, अंकिता पात्रे, दुर्गा नेताम, ने स्वयंसेवकों का समाज के प्रति निःस्वार्थ श्रमदान की भावना को देखते हुए मंच निर्माण के लिए आवश्यक सामग्रियों को उपलब्ध कराया। ग्राम सतरेंगा के बस्तियों में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा सर्वे किया गया तथा साफ सफाई, नशा मुक्ति, मतदाता जागरूकता, HIV , बालिका शिक्षा एवं एवं जल संरक्षण के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक किया। साथ ही पर्यटन स्थल सतरेंगा में पर्यटकों द्वारा अधिक मात्रा में प्लास्टिक ,पालीथीन तथा कुड़ा करकट को साफ सफाई कर लोगों को प्लास्टिक के नुकसान के प्रति जागरूक किया । राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा 25 बस्तियों में ग्रामवासियों को जागरूक करने हेतु नारे भी लिखा गया । चित्रलेखा श्रीवास की खास रिपोर्ट

Posted on

November 29, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top