pub-1657030687483830

क्रांति सूर्य धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती टेगनीखुर्द के टेगनीटोला में आज

Posted on

November 14, 2022

by india Khabar 24

 

लालबर्रा।

लालबर्रा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टेगनीखुर्द के ग्राम टेगनीटोला में आज मंगलवार 15 नवंबर को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जनक्रांति सूर्य धरती आबा बिरसा मुंडा की 147 वी जयंती समारोह का कार्यक्रम ग्राम पंचायत टेगनीखुर्द के ग्राम टेगनीटोला में आज मंगलवार 15 नवंबर को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना है। सामाजिक आयोजक समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में अपेक्षित रहने हेतु आमंत्रित किया है। उक्त कार्यक्रम में प्रातः 10:00 बजे से फड़ापेन गोंगो, दोपहर 12:00 बजे से कलश यात्रा, दोपहर 3:00 बजे से मंचीय कार्यक्रम, सायं 4:00 बजे से भोजन एवं सायं 4:00 बजे से आदिवासी लोक संस्कृति कला मंच कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसके मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक गौरीशंकर बिसेन, भाजपा जिला महामंत्री मौसम हरिनखेड़े उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में पहुंचने की अपील आदिवासी विकास परिषद लालबर्रा अध्यक्ष ज्ञानसिंह गोंडगे, उपाध्यक्ष झनकारसिंह उईके, सचिव अनिल उइके एवं युवा अध्यक्ष धनेंद्र भलावी, अधिकारी कर्मचारी अध्यक्ष डॉ राजेश कुशरे एवं सर्व आदिवासी सगा समाज ने की है।

Posted on

November 14, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top