रायसेन। मध्यप्रदेश
रायसेन/- जिले में बीते दिन सोमवार माह नवंबर 2022 को जहां पर कलेक्टर अरविंद दुबे रायसेन के चालक जोगीराम लोधी निवासी ग्राम बांग्ला की विदाई कार्यक्रम पार्टी लाडली लक्ष्मी पार्क मुख्यालय पर स्थित सांची विदिशा रोड पर कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां पर कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर अरविंद दुबे के मार्गदर्शन में उपस्थिति में एवं अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति विदाई समारोह में सम्मिलित होकर भोगी राम को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। कलेक्ट्रेट ऑफिस से कलेक्टर साहब के चालक भोगी राम लोधी का बीते दिन सोमवार 31 अक्टूबर 2022 को सेवानिवृत्त हो गए। जहां पर वर्तमान बीते सोमवार माह नवंबर 2022 को अन्य विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति एवं बड़ी संख्या में नाते रिश्तेदार दूरदराज से भी आकर विदाई समारोह पार्टी में सम्मिलित होकर सभी नम आंखों से भोगी राम लोधी को हंसी खुशी से भविष्य में परिवार के साथ रहने को खुशियों की खुशियां शुभ आशीर्वाद प्रदान किया गया। इसी श्रंखला के साथ में गायक कलाकार सपना चौधरी जो तहसील मुख्यालय के क्षेत्र ग्राम रामपुरा कला ग्राम पंचायत के द्वारा साथ मैं गैरतगंज मुख्यालय के श्री राम रसिया मंडल पठरिया धाम मंडली के सानिध्य में साज बाज के साथ जोरदार प्रस्तुति की गई। भजनों की प्रस्तुति में आनंद लेने वाले भक्तों की संख्या भक्ति में लीन देखी गई। कार्यक्रम में यह रहे मौजूद। नाथूराम लोधी पूर्व सरपंच एवं वर्तमान सरपंच कमला बाई लोधी जगदीश प्रसाद प्रताप सिंह लोधी धर्मेश मीणा गोपाल सिंह चंदेल एवं कर्मचारी पीडब्ल्यूडी विभाग लखन कुशवाहा बड़ी संख्या में लोगों की विदाई पार्टी के कार्यक्रम में एवं भजनों की प्रस्तुति में कतार लगी रही भजनों का आनंद भी लिया एवं चालक भोगी राम लोधी को नम आंखों से विदाई दी गई। खबर को कवरेज करते हुए। रायसेन जिले से कलमकार ब्यूरो चीफ राजेश साहू की खास रिपोर्ट।



