pub-1657030687483830

वर्षों से क्षतिग्रस्त पुलिया,अनेकों बार हुई मरम्मत नव निर्माण की बाट जोह रहा मुरूम नाला जलाशय की नहर का जोड़ा पुलिया

Posted on

November 11, 2022

by india Khabar 24

लालबर्रा। मध्यप्रदेश

मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अंग्रेजों के जमाने में बनाया गया कंजई के करीब मुरूम नाला जलाशय जिससे निकलने वाली कंजई स्थित बड़ी नहर पर बना जोड़ा पुल वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। न जाने कितने बार नहर पर बना जोड़ा पुल टूटा है और अनेकों बार टूटे पुल की निम्न स्तर की मरम्मत भी कराई गई, नतीजा सिर्फ और सिर्फ किसानों की परेशानी का सबब ही बना, अपनी लहलहाती फसलों के लिए किसान नहर के पानी के लिए जूझते रहे बार-बार पुल टूट जाने के कारण पानी नहीं मिलने से किसान परेशान भी रहे। नहर से पानी छोड़ने पर टूटने का तो अंदेशा बना रहता ही है साथ साथ किसानों को क्षतिग्रस्त पुल की वजह से नहर से कम मात्रा में पानी मिल पाता है।

किसानों ने की पुलिया निर्माण की मांग,

मुरूम नाला जलाशय की कंजई से गुजरने वाली बड़ी नहर पर क्षतिग्रस्त पड़े जोड़ा पुलिया नवीन निर्माण की बाट जोह रहा है और क्षेत्रीय किसान पुलिया निर्माण कराने लामबंद होते दिखाई दे रहे हैं वजह अनेकों बार नहर खुलने की स्थिति में पुलिया टूटने का अंदेशा बना रहता है, जिस कारण समय पर किसानों को पानी नहीं मिल पाता जिसके चलते किसानों के खेत में लगी फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगते हैं और फसल बर्बादी की कगार पर पहुंचने अंदेशा रहता है। कंजई, नेवरगांव, बांदरी, बहेगांव, बोट्टा व अन्य ग्रामों के किसानों ने जल्द से जल्द जोड़ा पुल नवनिर्माण की मांग जिला प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक से की है।

अनेकों बार मरम्मत,, पुलिया ज्यों का त्यों

बीते कुछ वर्षों में मुरूम नाला जलाशय की कंजई स्थित बड़ी नहर पर छतिग्रस्त पड़े जोड़ा पुलिया की अनेकों बार मरम्मत कराई गई,जिसमें निर्माण के नाम पर नहर पर पन्नी लगाकर अनेकों पेड़ काटकर, सैकड़ों रेत की बोरी रखकर जैसे तैसे पुल का निर्माण अस्थाई तौर पर कर तो दिया गया, परंतु नहर खुलने की स्थिति में पुल टूटने का अंदेशा सदा बना रहता है। समय रहते अगर उक्त पुलिया का निर्माण कर दिया जाता है तो निश्चित ही किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, शासन को चाहिए कि उक्त पुल का निर्माण जल्द से जल्द करवाएं।

इनका कहना है-

कंजई स्थित बड़ी नहर पर क्षतिग्रस्त पड़े जोड़ा पुलिया का नवनिर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए ताकि अनेकों ग्राम के किसानों को नहर के माध्यम से अपने खेतों तक पानी पहुंचाने में कोई समस्या ना हो।

किसान कंजई

Posted on

November 11, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top