pub-1657030687483830

हृदय स्थल झंडा चौक पर संत नामदेव जी की जयंती मनाई गई

Posted on

November 6, 2022

by india Khabar 24

गाडरवाड़ा मध्यप्रदेश

गाडरवारा l नगर के हृदय स्थल झंडा चौक पर देवउठनी ग्यारस एवं संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज की 752 वी जयंती के शुभ अवसर पर नामदेव समाज विकास परिषद एवं नामदेव समाज के तत्वावधान में सामाजिक बंधुओ ने एकत्रित होकर संत नामदेव जी के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया सामाजिक बंधुओं द्वारा जयंती के अवसर पर उत्साह के साथ संत नामदेव के जयकारे लगाए गए ह्रदय स्थल जयकारों से गूंज उठा।
जयंती कार्यक्रम में नामदेव समाज विकास परिषद म.प्र. के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव, गाडरवारा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बघेल, विनय दमोहे, बलराम नामदेव, रामकिशन नामदेव, शिवानी नामदेव, प्रकाश बघेल, हास्य कवि विजय बेशर्म, गोविंद नामदेव, दिनेश नामदेव(स्टेशन), मुन्ना नामदेव, विक्की नामदेव, सुजीत चौधरी, नरेंद्र नामदेव मनोज नामदेव साथ ही युवाओं द्वारा जिनमें ललित नामदेव, पंकज नामदेव, हिमांशू नामदेव, प्रशांत नामदेव, हर्षित नामदेव, राहुल नामदेव, प्रीतराज नामदेव आकाश नामदेव, सूर्यकांत नामदेव सहित अन्य समाजबन्धुगण उपस्थित हुए।

Posted on

November 6, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top