
लालबर्रा।
शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में 04 नवंबर 2022 को प्रतियोगिता के प्रथम चरण में बैतूल जिले की टीम ने विजेता एवं छिंदवाड़ा जिले की टीम ने उपविजेता का खिताब जीता,
प्रतियोगिता के दूसरे चरण में पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन 05 नवंबर 2022 को किया गया जिसमें सिवनी जिले ने प्रथम एवं छिंदवाड़ा जिले ने द्वित्तीय स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस.के. खण्डायत द्वारा की गयी मुख्य अतिथि के रूप में किशोर पालीवाल जनपद उपाध्यक्ष लालबर्रा,विशेष अतिथि राजेश गोस्वामी, संजीव अवधिया, राहुल शुक्ला, अंकित ज्योतिषी वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी शा.विद्यालय उमरानाला जी. एस.नायडू ,शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट जे.एस सोंधी,सिवनी डॉ के सी बापू राउर उपस्थित रहे। छिन्दवाड़ा विश्वविद्यालय की ओर से प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु चयन समिति में प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा,डॉ अजयसिंह ठाकुर शासकीय कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा,डॉ नीलिमा पीटर शासकीय पी जी महाविद्यालय बैतूल, शैलेंद्र मेश्राम शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय बालाघाट को नियुक्त किया गया था।
निर्णायक की भूमिका मनीष शिवहरे बालाघाट एवं अमन साहू छिंदवाड़ा द्वारा निभाई गई। डॉ.संगीता अंबादे क्रीड़ा प्रभारी,डॉ.विवेक खरगाल क्रीड़ा अधिकारी,आयोजन समिति सदस्य डॉ. प्रदीप भीमटे,डॉ.निर्मल कीर्ति गेडाम, मनीष शिवहरे के मार्गदर्शन में इस संभाग स्तरीय क्रीड़ा गतिविधि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में बालाघाट के विभिन्न महाविद्यालयों से आये हुये क्रीड़ा अधिकारी अधीर घोडेश्वर, विकास साहू, विनोद ठाकुर, ललित कामड़े व लीलाधर चचाने का विशेष सहयोग रहा। महाविद्यालय परिवार से डॉ आशीष बागडे, डॉ.क्रांति जैन,डॉ कामाक्षा बिसेन,डॉ शीलावंती मस्करे,श्रीमती अनिभा शरणागत, मीताराम लिल्हारे,श्रीमती आशा कारे, संदीप चौरसिया, यादोराव राजूरकर, वेंकट नगपुरे, पीतम मुरते, लकेश गेडाम व रामदयाल मथारे का सहयोग रहा। प्रतियोगिता स्विस पद्दति से संपन्न कराई गई, विश्वविद्यालय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु महिला वर्ग में छिंदवाड़ा जिले से रिया चौधरी,शिवानी उइके,अंकिता डेहरिया तथा बैतूल जिले से अलिसा कजाले, अंकिता कश्यप एवं इसिका सम्वेकर का चयन हुआ, वहीं पुरुष वर्ग में बालाघाट जिले से अनुज पींचा छिंदवाड़ा जिले से देवांशु साहू सिवनी जिले से विवेक यादव,कौशिक बरडिया तथा बैतूल जिले से ब्रोजन सिकदर एवं प्रफुल्ल पाल का चयन प्रतियोगिता के दौरान प्राप्त अंको के आधार पर किया गया।
सभी चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हेतु दमोह में एवं विश्विद्यालय प्रतियोगिता हेतु अमरकंटक में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।


