रायसेन/उमरावगंज
(थाना उमरावगंज की पुलिस द्वारा बेतवा नदी से प्राप्त एक अज्ञात शव उम्र 40 वर्ष रामखेड़ी पुल के पास मिला पुलिस जांच में जुटी। पुलिस द्वारा जानकारी देने वालों को मोबाइल नंबर जारी किया है।)
रायसेन/- जिले के अंतर्गत आने वाले थाना उमरावगंज का मामला प्रकाश में आया है। जहां पर जिला पुलिस कप्तान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल के आदेश और निर्देशों का पालन करते हुए। जहां पर उमरावगंज थाने से पुलिस द्वारा थाना उमरावगंज अंतर्गत बीते दिन की दिनांक 14 अक्टूबर 2022 को बेतवा नदी में भोजपुर तरफ से बहते हुए। एक अज्ञात शव उम्र करीब 40 साल रामखेड़ी पुल के पास मिला है। मृतक का शव यह करीब 6 दिन पुराना है। दाहिने कलाई में लाल धागा बंधा है। लक्स कोजी अंडरवियर पहने हैं भूरा कलर की हाफ बनियान पहने हैं। कृपया अज्ञात शव के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर थाना उमरावगंज जिला रायसेन को बताने का कष्ट करें। मोबाइल नंबर 79 8769 5723 थाना प्रभारी उमरावगंज ने जारी किया है।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़




