pub-1657030687483830

पुलिस थाना कोतवाली बालाघाट के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रतिबंधित नशे की टेबलेट बेचने पर की गई कार्रवाई

Posted on

October 12, 2022

by india Khabar 24

बालाघाट। मध्यप्रदेश

तीन लोगों पर नशे की प्रतिबंधित टेबलेट अल्फाज जोलम बेचने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस थाना कोतवाली बालाघाट के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई बड़ी कार्यवाही ज्ञात हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिनके द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप पुलिस थाना कोतवाली बालाघाट द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत एक बड़ी कार्यवाही की गई। निरंतर पुलिस को सूचना प्राप्त हो रही थी कि थाना कोतवाली बालाघाट क्षेत्र अंतर्गत नशीली गोली अल्फाज जोलम बेची जा रही है की सूचना पर पुलिस के द्वारा उक्त सूचना की तस्दीक करने तथा आरोपी को पकड़ने के लिए अपने सूचना तंत्र को सूचित किया गया 11 अक्टूबर को रात्रि में एक पुलिस टीम का गठन कर थाना क्षेत्र में बिक रही नशीली टेबलेट अल्फाज जोलम बेचने की फिराक में घूम रहे दो व्यक्तियों को पावर हाउस के आगे डेंजर रोड कच्चा रास्ता बालाघाट से दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस के द्वारा कार्य योजना बनाकर की गई त्वरित कार्यवाही के फलस्वरुप बड़ी मात्रा में पुलिस टीम को नशीली गोली अल्फाज ओलम बरामद हुई, जिस पर थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकाश चौहान
बालाघाट

Posted on

October 12, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top