pub-1657030687483830

कमिश्नर ने ग्राम गोगा एवं क्योटार में अमृत सरोवर तालाबांे का किया निरीक्षण, तालाबों में मछली बीज डालने के दिए निर्देश

Posted on

October 11, 2022

by india Khabar 24

शहडोल मध्यप्रदेश


तालाबों में सिंघाडे की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के भी दिए निर्देश
शहडोल 11 अक्टूबर 2022- कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने सोमवार को शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ तहसील के ग्राम गोगा में लगभग 15 लाखरूपये की लागत से एवं ग्राम पंचायत क्योटार में लगभग 14.51 लाख रूपये की लागत से निर्मित अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की तथा ग्रामीणों को गांव में अमृत सरोवर निर्माण से होने वाले फायदों के संबंध में जानकारी ली। ग्राम गोगा में अमृत सरोवर के निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि ग्राम गोगा में अमृत सरोवर तालाब बन जाने से ग्रामीणों को निस्तारी जल मिलेगा, गेंहू की फसल के लिए समुचित पानी उपलब्ध होगा जिससे वे अच्छी खेती कर सकेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि वे पहले भी गेंहू की खेती करते थें किन्तु पानी की कमी के कारण अच्छा उत्पादन नही ले पाते थें। ग्रामीणों ने कमिश्नर को बताया कि ग्राम गोगा में अमृत सरोवर बन जाने से उन्हें समुचित पानी मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि अमृत सरोवर में अभी मछली पालन का कार्य प्रारंभ किये है जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ होगा। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने ग्राम गोगा में निर्मित अमृत सरोवर के आसपास पौधरोपण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत क्योटार में निर्मित अमृत सरोवर के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीण लालमन उददे एवं अन्य ग्रामीणों ने कमिश्नर को बताया कि ग्राम क्योटार में अमृत सरोवर बन जाने से उन्हें सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा मिली है। जिससे वे रबी सीजन में गेंहू एवं सब्जी की खेती कर सकते है, अमृत सरोवर में मछली पालन कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते है। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में अमृत सरोवर बन जाने से उनकी बंजर भूमि अब उपजाऊ बन चुकी है, पानी की सुविधा मिल जाने से उनकी जमीन की कीमते बढ़ चुकी है। चर्चा के दौरान कमिश्नर ने ग्रामीणों को सिंघाडे की खेती के संबंध में जानकारी ली तथा कहा कि अमृत सरोवर एवं अन्य तालाबों में वे सिघाडे की खेती कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते है। कमिश्नर ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे जनजातीय परिवार के लोंगो को सिघाडे की खेती के लिए प्रशिक्षण दे तथा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाते हुए सिघाडे की खेती के लिए प्रोत्साहित करें। निरीक्षण के दौरान एडीजी डीसी सागर, कलेक्टर अनूपपुर सोनिया मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभिषेक चौधरी एवं अन्य अधिकारी कमिश्नर के साथ रहें।
संवाददाता सोनाली ठाकुर

Posted on

October 11, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top