pub-1657030687483830

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के सम्मिलन हेतु नगरीय निकायवार अधिकारी नियुक्त, सम्मिलन 13 एवं 14 अक्टूबर को

Posted on

October 6, 2022

by india Khabar 24

शहडोल मध्यप्रदेश


शहडोल 06 अक्टूबर 2022- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना वैद्य ने आदेश जारी कर कहा है कि नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के निर्वाचन के पश्चात निर्वाचित मध्य प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन अधिनियम 1961 की धारा 43 के उपबंद 55 के अनुसार अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन (सम्मिलन) किया जाना है। सम्मिलन की अध्यक्षता हेतु नगरीय निकाय व अधिकारियों की अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन कराए जाने हेतु सक्षम अधिकारी नियुक्त किया है। जिन अधिकारियों की नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर नगरीय निकाय शहडोल हेतु निर्वाचन सम्मिलन कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में 14 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10ः30 बजे से किया जाएगा। इस हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर प्रगति वर्मा को अध्यक्षता करने हेतु प्राधिकृत किया गया है एवं भरत सोनी तहसीलदार सोहागपुर पीठासीन अधिकारी के सहायता हेतु प्राधिकृत अधिकारी होंगे।
नगरीय निकाय बुढार हेतु नगर परिषद बुढार कार्यालय के सभाकक्ष में 13 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10ः30 बजे से सम्मिलन का कार्य होगा इस हेतु अध्यक्षता करने हेतु प्राधिकृत अधिकारी ज्योति परस्ते अनुविभागीय अधिकारी जैतपुर एवं पीठासीन अधिकारी के सहायता हेतु प्राधिकृत अधिकारी दीपक पटेल प्रभारी तहसीलदार बुढार होंगे। नगरीय निकाय जयसिंहनगर हेतु निर्वाचन सम्मिलन का कार्य नगर परिषद जयसिहनगर कार्यालय के सभाकक्ष में 13 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10ः30 बजे से किया जाएगा। इस हेतु अध्यक्षता करने हेतु प्राधिकृत अधिकारी मीनाक्षी बंजारे तहसीलदार जयसिंहनगर एवं पीठासीन अधिकारी के सहायता हेतु प्राधिकृत अधिकारी अमित मिश्रा नायब तहसीलदार जयसिंह नगर को नियुक्त किया गया है।
संवाददाता सोनाली ठाकुर

Posted on

October 6, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top