
घाठाद्वारी कोरबा
घाठाद्वारी / ग्राम पंचायत
घाठाद्वारी विकासखंड करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र घाठाद्वारी के सरपंच अमरिका बाई बिंझवार के द्वारा कन्या भोजन कराया गया नवरात्रि का पावन पर्व हिंदू में बहुत विशेष माना जाता है. इस साल नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हुई और 5 अक्टूबर को समाप्त होगी.. नवरात्रि में भक्त 9 दिनों में माता के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना करते हैं और उनसे आशीर्वाद की कामना करते हैं.. कहा जाता है कि माता के हर स्वरूप का अलग-अलग महत्त्व होता है.. इसके साथ ही नवरात्रि में विधि _ विधान से मां दुर्गा की पूजा और छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराने का भी काफी महत्व है.. इससे मां जल्दी प्रसन्न होती है और भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। मान्यताओं के अनुसार छोटी-छोटी कन्याएं माता का ही रूप मानी जाती है इसलिए नवरात्रि के 9 दिनों या विशेषकर अष्टमी और नवमी के दिन कन्या भोजन करवाया जाता है.. कन्या भोजन में माता की पसंद के पकवान बनाए जाते हैं.. लेकिन कुछ ऐसे विशेष पकवान हैं जो मां दुर्गा को बहुत पसंद है और इनके बिना कन्या भोजन पूर्ण नहीं होता है. तो आइए जानते हैं कन्या भोजन में विशेष रूप से क्या-क्या शामिल करना चाहिए.. खीर घर पर कोई भी पूजा हो या फिर त्यौहार खीर का बनाना तय होता है .. क्योंकि सभी देवी _ देवताओं को खीर का भोग लगाया जाता है.. वही नवरात्रि कन्या पूजन में भी खीर का भोग काफी विशेष माना जाता है और इसे कन्या पूजन में भी जरूर शामिल करना चाहिए। एवं कन्याएं जब भोजन कर लें तो फिर उन्हें प्रसाद के रूप में फल दें और अपने सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा दें,
इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ, हेट संभाग अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट


