
गाडरवाड़ा मध्यप्रदेश
गाडरवारा । शक्कर नदी पुल के उस पार कौड़िया मार्ग पर स्थित मां बीजासेन देवी मां के दरबार में नवरात्रि पर भक्तों का मेला लग रहा है देवी मां के दर्शन करने के लिए शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल की धर्म प्रेमी जनता प्रतिदिन पहुंच रही है मंदिर परिसर में भव्य पंडाल लगाकर नवरात्रि पर रोजाना पूरे समय कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन चल रहा है प्रसादी ग्रहण करने प्रतिदिन कन्याये एवं श्रद्धालु जन पहुंचकर धर्म लाभ ग्रहण कर रहे हैं । दरबार के भक्त सुनील राजपूत एवं उनकी पत्नी संध्या राजपूत व पुत्र पार्षद शुभम राजपूत पूरे परिवार के साथ मां वीजासेन दरबार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं । देवी मां के मंदिर मे नवरात्रि पर्व पर सुंदर देवी मां की प्रतिमा की स्थापना की गई है । मां बीजासेन दरबार देवी मां का मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र बिंदु है इस दरबार में साल भर धार्मिक आयोजन एवं भंडारा होता रहता है । नवरात्रि पर चल रहे भंडारे के आयोजन में जनप्रतिनिधि भी पहुंच रहे हैं । पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौतम पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा सहित नगर पालिका परिषद के पार्षदों ने पहुंचकर देवी मां की पूजा अर्चना कर कन्या भोज भंडारे के आयोजन में शामिल हुए और अपनी सेवाएं देकर मां वीजासेन दरबार समिति द्वारा श्रद्धा भाव के साथ किए जा रहे धार्मिक आयोजन की प्रशंसा की है ।


