pub-1657030687483830

12 राशियों का फल

Posted on

September 29, 2022

by india Khabar 24

राशिफल

आज 29 सितंबर, गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन रहेगा। इस दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाएगी।विशाखा नक्षत्र दिन भर रहेगा जिसके योग से वर्धमान नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा प्रीति योग भी इस दिन रहेगा। राहुकाल दोपहर 01:46 से 03:15 तक रहेगा।आज ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी..तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे आज कर्क राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। कन्या राशि वालों का आज किए निवेश का फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। तुला राशि वालों के लिए आर्थिक तौर पर दिन अच्छा रहेगा। इनकम के लिहाज से कुंभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। वृष राशि वालों के बिजनेस की योजनाएं लीक होने से कोई गलत फायदा उठा सकता है। मिथुन राशि वालों का किसी अधिकारी से विवाद हो सकता है। सिंह राशि वालों को नुकसान होने की आशंका है। वहीं, बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा

डॉ चंद्रशेखर शास्त्री महाराज के अनुसार आज 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- पुरानी परेशानियों का समाधान मिलेगा। दिन की शुरुआत में ही अपने कामों से जुड़ी रूपरेखा बना लें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई अटका हुआ मामला भी सुलझेगा। रिश्तों की मजबूती बढ़ाने में विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी संबंधी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए विवेक और समझदारी से काम ले। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं बेहतर होगा कि अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें तथा अपनी योजनाओं पर ही कार्य करें।
व्यवसाय- बिजनेस में भविष्य संबंधी योजनाओं को रूप देने की कोशिश कामयाब रहेंगी। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए समय ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को अधिक कार्य भार की वजह से अपने व्यक्तिगत गतिविधियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
लव- घर के सदस्यों के साथ मनोरंजन और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेमी युगल को मुलाकात के मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी आदि जैसी समस्या रह सकती है। काम की अधिकता की वजह से भी तनाव हावी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत कई तरह की गतिविधियों से होगी। और आप सूझबूझ से सभी कार्यों की रूपरेखा बेहतरीन बना लेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी कार्यों में बड़ी मेहनत से प्रयासरत रहें। घर की साज-सज्जा व सुधार संबंधी कार्यों में भी समय बीतेगा।
नेगेटिव- किसी मित्र की सलाह आपके लिए गलत साबित हो सकती है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। किसी के साथ गलत लहजे में वार्तालाप करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। अपने सामर्थ्य से ज्यादा उधार लेने से परहेज करें। और अपने खर्चों पर भी काबू रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर कड़ी नजर रखना जरूरी है आपकी व्यवसायिक योजनाएं लीक होने से उनका कोई गलत फायदा उठा सकता है। किसी नजदीकी व्यक्ति के दखल से कर्मचारियों के बीच राजनीति जैसा माहौल बन सकता है।
लव- घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- गरिष्ठ और ओवर ईटिंग करने से परहेज रखें। पेट में गैस और जलन जैसी परेशानी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रहेगी। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी की क्रय विक्रय संबंधी योजनाएं सफल होंगी। मित्रों की सलाह से आप कोई विशेष निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा विवाद अनुभवी लोगों की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। संतान की गतिविधियों और संगति पर जरूर नजर रखें। समय रहते कठोर निर्णय लेना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- कामकाज का बोझ रहेगा। लेकिन आप अपनी कार्य क्षमता और कुशलता द्वारा समाधान निकालने में सक्षम भी रहेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने की कोशिश है, तो मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या उच्चाधिकारी से विवाद अथवा झगड़ा हो सकता है।
लव- परिवार जनों के बीच सुखद तालमेल रहेगा। युवा वर्ग प्रबलता से प्रेम और रोमांच के विषयों की तरफ आकर्षित होंगे।
स्वास्थ्य- जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- इस समय कुछ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रति आपका योगदान समाज में आपको नई पहचान देगा। आप परिवार तथा व्यवसाय के बीच बेहतर तालमेल बिठा कर रखेंगे, व्यस्तता के बावजूद सभी कार्य सहज तरीके से पूर्ण होते जाएंगे।
नेगेटिव- इस समय बहुत ही संवेदनशील महसूस करेंगे। साथ ही नकारात्मक सोच आपके आत्मविश्वास में भी कमी ला सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने करियर को लेकर ज्यादा ध्यान देने की भी जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले उससे संबंधित सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें। किसी भी कार्य में दिक्कत आने पर पारिवारिक सदस्यों की मदद लेना भी लाभदायक रहेगा। हालांकि कोई बेहतरीन आर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
लव- किसी भी तरह की पारिवारिक समस्या को धैर्य और शांति पूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां अधिक बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- गला खराब सकता है। साथ ही खांसी, जुकाम जैसी समस्या भी रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरते। आयुर्वेदिक इलाज लेना सबसे अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- कुछ मुश्किलें सामने आएंगी, परंतु आप अपने आत्मविश्वास व दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। घर के लिए किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। युवाओं को कोई उपलब्धि मिलने से गजब का उत्साह रहेगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मिठास रखने में आपका योगदान जरूरी है। ज्यादा रोक-टोक की वजह से बच्चों के मनोबल में कमी आ सकती है। इसलिए बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से उनके साथ व्यवहार करें।
व्यवसाय- व्यापारिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। इस समय आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में बड़ा नुकसान होने की आशंका है। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखें तथा अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहे। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरियां बनाकर ही रखना उचित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी बहुत अधिक कार्यभार की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है। समय-समय पर उचित आराम ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। अधिकतर कार्य अल्प प्रयास से ही व्यवस्थित हो जाएंगे। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा का भी आयोजन बन सकता है। अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में बहुत ही अनुकूल मिलेंगे। तथा दिनचर्या काफी व्यस्ततम रहेगी।
नेगेटिव- अपना मनोबल बनाए रखें तथा नकारात्मक परिस्थितियों को बहुत ही सहज और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करने की वजह अभी कार्यप्रणाली और अधिक बेहतर करने में समय लगाएं।
व्यवसाय- आपनी व्यवसाय संबंधी योजनाओं के फलीभूत होने का समय आ गया है। इस समय नए अवसर भी सुलभ होंगे। परंतु अपनी योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखें। कोई भी किया गया व्यवसायिक निवेश भविष्य में लाभदायक साबित होगा।
लव- पारिवारिक लोगों के साथ समय व्यतीत करना सुकून भरा तथा तनाव मुक्त रखेगा। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत की वजह से तनाव व कमजोरी महसूस हो सकती हैं। सर्वाइकल तथा नसों में खिंचाव जैसी समस्या भी परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- इस समय आपका विशेष प्रयास अपने लक्ष्य को हासिल करने तथा आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में रहेगा। आप फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों पर केंद्रित रखें। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित रिश्ता भी आ सकता है।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कोई भी संपर्क ना रखें, इनकी वजह से आपके बनते कार्यों में विघ्न आ सकता है। इस समय भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते को बहुत अधिक संभालकर रखने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर गतिविधियों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। विशेष तौर पर वर्किंग महिलाओं के लिए समय बहुत अनुकूल है। पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में छोटी सी गलती की वजह से अलगाव की स्थिति भी बन सकते हैं।
लव- घर का माहौल सुखद व खुशनुमा बना रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेल मुलाकात आपकी छवि को खराब कर सकती हैं।
स्वास्थ्य- खान-पान और दिनचर्या के प्रति संतुलन रखना आपको स्वस्थ ऊर्जावान बनाकर रखेगा। कुछ समय व्यायाम और योगा में भी अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- परिवार जनों की खुशहाली के लिए कुछ खर्च करना बेहतर रहेगा। युवा वर्ग अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। निवेश करने जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी।
नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चे आपको परेशान भी कर सकते हैं। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। इससे उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां औरत परेशानियां बनी रहेगी। हालांकि आप अपनी सूझबूझ तथा उचित निर्णय द्वारा काफी हद तक समस्याओं को सुलझा लेंगे। कर्मचारियों के सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। आपको कोई उचित समाधान मिल सकता है।
लव- परिवार में उचित तालमेल और व्यवस्था आपको भावनात्मक तथा मानसिक रूप से खुशी प्रदान करेगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पढ़कर अपने अध्ययन और कैरियर के साथ खिलवाड़ ना करें।
स्वास्थ्य- गिरने अथवा वाहन द्वारा चोट लगने जैसी आशंका बन रही है। अत्यधिक मेहनत व भागदौड़ की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का सहयोग मिलेगा। धन की अपेक्षा अपने मान-सम्मान व आदर्शों पर विश्वास रखना आपको कामयाब करेगा। अध्यात्म से जुड़े कुछ विशेष तथ्यों की जानकारी भी हासिल होगी। और उसमें रुचि भी जागृत होगी।
नेगेटिव- कभी-कभी संतान का कोई नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बनेगा। ज्यादा अनुशासन रखने के बजाय उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास करें। युवा वर्ग को किसी वजह से अपनी कैरियर संबंधी योजनाओं को टालना भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- इस समय भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल-परचेज से संबंधित महत्वपूर्ण डील होना संभव है। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। कामकाजी महिलाएं काम को लेकर तनाव में रहेंगी। सावधान रहें।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल के कमी से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। विवाहेत्तर संबंध आपकी छवि को खराब कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- चल रही किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। परंतु फिर भी वर्तमान वातावरण की वजह से सावधानी रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। तथा आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी मंदिर अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो उसका कोई हल निकल सकता है।
नेगेटिव- कोई निजी मामला उलझ जाएं तो शांतिपूर्ण तरीके से उनका समाधान निकालें। महिला वर्ग अपने ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। कभी-कभी आप के गुस्से और गलत शब्दों के प्रयोग कर बैठेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में बेहतर साबित होंगे। मीडिया अथवा फोन द्वारा आपको कोई व्यवसायिक महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। आपको महत्वपूर्ण अनुबंध हासिल होंगे।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे तथा घर में भी उचित सामंजस्य भी बना रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान से परेशान रहेंगे। इस समय वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। बदलते मौसम से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- इनकम के लिहाज से समय श्रेष्ठ है। आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा।
नेगेटिव- इस समय लापरवाही की वजह से पैसा बर्बाद भी हो सकता है। किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। पारिवारिक गतिविधियों के लिए भी समय जरूर निकाले। कुछ अनिद्रा और बेचैनी जैसी स्थिति भी महसूस होगी।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपका दबदबा बना रहेगा। आपका कोई नया प्रयोग अमल करना लाभदायक रहेगा। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। इस समय किसी को पैसा उधार देना आपको मुसीबत में डालेगा।
लव- जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या व खानपान रखना उचित नहीं है। वायु, गैस आदि की वजह से जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। अपनी जिम्मेदारियों को परिवार के साथ बांटने से आप खुद के लिए समय निकाल पाएंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बीताना आपको बहुत अधिक खुशी और आत्मिक शांति प्रदान करेगा।
नेगेटिव- इस समय आर्थिक गतिविधियां कुछ धीमी ही रहेंगी। महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहें। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। किसी भी काम को शुरू करने में ज्यादा सोच-विचार करने से मौका हाथ से निकल भी सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी हालात पहले से अधिक बेहतर होंगे। स्टाफ तथा कर्मचारियों का सहयोग आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। किसी राजकीय व्यक्ति से भी उचित मदद मिल सकती हैं। परंतु विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
लव- घर के सभी सदस्यों का आपके प्रति सहयोग आपको आत्म बल और खुशी प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है।
व्यवसाय- शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। मेडिटेशन, योगा आदि जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। इससे मानसिक सुकून भी मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Posted on

September 29, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top