pub-1657030687483830

अब चमत्कारिक मुस्कान वाली मां जगतजननी भक्तजनों को कर रही मंत्रमुग्ध

Posted on

September 28, 2022

by india Khabar 24


गाडरवारा सालीचौका


सालीचौका. विगत वर्ष नरसिंहपुर के पास ग्राम बरहेटा में अपनी दिव्य मुस्कान से भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली मां जगतजननी की भव्य प्रतिमा देखने को मिली थी,जिसने देखते ही देखते संपूर्ण भारत में भक्तों का मन मोह लिया था और एक बड़े जनसैलाब ग्राम बरहटा की भूमि पर देखने को मिला,साथ ही मातारानी की शोभायात्रा भी ऐतिहासिक ढंग से निकली जिसके दर्शनों हेतु लाखों भक्तजनों का जनसमूह नगर की सड़कों पर उमड़ आया था,।
गत वर्ष की स्मृतियों को पुनः ताजा करने इस वर्ष वही मुस्कान दर्शानीर्थीयो सालीचौका नगर के अलावा ग्राम सहावन, और अमाडा में ही देखने को मिल रही,
उल्लेखनीय हैं कि सूरज प्रजापति के द्वारा निर्मित प्रतिमा
नगर की एकता नव दुर्गा उत्सव समिति पचामा रोड, एवं सिगोंडी के मूर्तिकार पवन प्रजापति के द्वारा निर्मित हसमुंख देवी प्रतिमा आदि शक्ति दुर्गा उत्सव समिति सहावन, श्री अम्बें ज्योति समिति अमाडा में इस वर्ष देखने को मिल रही।
गत २६ सितंबर को उपरोक्त पंडालों सिंगौड़ी के कलाकार पवन प्रजापति द्वारा निर्मित मातारानी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई, वहीं स्थानीय कलाकार सूरज प्रजापति (बसुरिया )के द्वारा भी हसमुंख दुर्गा प्रतिमा का ग्रामीण क्षैत्र की विभिन्न दुर्गा समितियों ने भी देवी जी की स्थापना की है, देवी दर्शन के लिए सभी समितियों ने आवश्यक व्यवस्था की हैं।
26 सिंतबर बैठकी के दिन जहाँ नगर की विभिन्न दुर्गा पंडालो में देर रात्री घट व देवी प्रतिमाओं की स्थापना का दौर चलता रहा वहीं खैरापति मंदिर में सुबह से जलार्पण करनें वाले देवीभक्तो की भीड रही।

Posted on

September 28, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top