pub-1657030687483830

विदिशा : श्रीहरि वृद्ध आश्रम में चल रही तीन दिवसीय भागवत कथा भजन से ही ईश्वर की कृपा संभव – पंडित शिवम महाराज

Posted on

September 14, 2022

by india Khabar 24

विदिशा मध्य प्रदेश

विदिशा : इंडिया खबर 24 जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी विदिशा पंडित शिवम महाराज मुखारविंद से विदिशा के श्रीहरि वृद्ध आश्रम मे चल रही तीन दिवसीय भागवत कथा भजन से ही मानव को भवसागर से पार लगा सकता है व्यक्ति को जीवन में भजन जरूर करना चाहिए बुजुर्गों की सेवा हमारी संस्कृति है हमें बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए यह उद्गार कथा व्यास पंडित शिवम महाराज ने विदिशा के श्री हरि वृद्ध आश्रम के पूजा कक्ष में व्यक्त किए गौरतलब है की उनके द्वारा बुजुर्गों के आध्यात्मिक कल्याण हेतु पित्र् पक्ष मे तीन दिवसीय हरि नाम संकीर्तन कथाक आयोजन किया जा रहा हैं वही कथा के दूसरे दिन उन्होंने बुजुर्गो को हरी मय होने की बात कही इस अवसर पर उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश की विदिशा नगरी धन्य हैं जन्हा इतनी अधिक संख्या में बुजुर्गो की उनके घरों से बेहतर सेवा हो रही हैं और बुजर्गो का आशीर्वाद समाज की युवा शक्ति को मिल रहा हैं श्रवण कुमार तो एक आदर्श पुत्र था परन्तु विदिशा के श्री हरि वृद्ध आश्रम की टीम हजारो श्रवण कुमार से बन कर सेवा कर रही है कथा के दौरान भजनो के माध्यम से बुजुर्गो ने भक्ति का आनंद लिया कथा संयोजक डॉक्टर ओ पी लोधी भजन गायक धनराज महाराज अंशुमन विश्वकर्मा सुमित दांगी ने कथा में संगीत का संचार किया इस अवसर पर आश्रम अध्यक्ष श्री मति इंदिरा शर्मा एवं आश्रम संचालक वेद प्रकाश शर्मा ने कथा वाचक पंडित शिवम शर्मा का अभिनंदन किया

Posted on

September 14, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top