
विदिशा मध्य प्रदेश
विदिशा : शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर मनाया जाने वाला राष्ट्रीय खेल दिवस खेलों को बढ़ावा देता है इसे ध्यानगत रखते हुए महाविद्यालय की छात्राओं ने खेल-जागरुकता रैली का आयोजन किया छात्राओं ने बैनर पोस्टर और नारों के माध्यम से लोगों के मन में खेल के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने एवं बढ़ाने का काम किया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मंजू जैन ने कहा की आज खेल का क्षेत्र बहुत व्यापक है इसमें प्रसिद्धि और कॅरियर दोनों है इसलिए सभी को अपनी पसंद के खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए उन्होंने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए खेलकूद के महत्त्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम पुरस्कार प्राप्त अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो खिलाड़ी शालू रैकवार उपस्थित रहीं उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें खेल में आगे आने का आह्वान किया महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी कुंदन रारैया ने महाविद्यालय में उपलब्ध खेल-सुविधाओं को बताते हुए छात्राओं को इससे अधिक-से-अधिक लाभ उठाने की बात कही इस अवसर पर महाविद्यालय में क्रीड़ा-प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें शॉटपुट डिस्कस शतरंज बैडमिंटन आदि में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया समस्त कार्यक्रम का संयोजन क्रीड़ा प्रभारी प्रो. सविता सोनी ने किया कार्यक्रम में डॉ नीता पांडेय डॉ ज्योति मिश्रा डॉ नीता दीक्षित डॉ विनिता प्रजापति डॉ रामू विश्वकर्मा प्रो. रवि रंजन मनीषा जैन के साथ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने सक्रिय सहयोग किया
विदिशा जिला ब्यूरो सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट



