
जबलपुर मध्यप्रदेश
जबलपुर पावरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उतरदायित्व (सीएसआर) के तहत शासकीय आईटीआई बरगी में आरसीसी रोड और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया। जिसकी कुल लागत 62.05 लाख रुपये है। जिसका लोकार्पण विधायक संजय यादव एवं कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी. के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पावरग्रिड के वरिष्ठ महाप्रबंधक जे पी रघु, आर.के. गुप्ता, कुमार राहुल, शुभांशु सिंह सेंगर, सुनिल मालवी, चिन्मय मोहंती, सुरेन्द्र प्रताप, पवन जोशी, राहुल अहिरवार, उमेश कुमार, चंदन श्रीवास्तव, प्रभाष चौकसे, प्रदीप रोकेडे, संदीप त्रिपाठी एवं आईटीआई बरगी के प्राचार्य पंकज शर्मा, सह निदेशक आर.के. द्विवेदी एवं अन्य अध्यापक, कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहे। आईटीआई बरगी के रोड एवं बाउंड्रीवाल के निर्माण के उपरांत संस्थान की सुरक्षा एवं आवागमन की व्यवस्था हो गई है l इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा ने पावरग्रिड के इस योगदान की तारीफ करते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्य जारी रखने का निवेदन भी किया।




