pub-1657030687483830

जय बजरंग गणेश उत्सव समिति का हुआ गठन धूमधाम से मनाया जाएगा गणेशोत्सव

Posted on

August 27, 2022

by india Khabar 24

लालबर्रा।

लालबर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेहरर्ई में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव बड़े धुमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव को लेकर रूपरेखा हेतु गत दिवस जय बजरंग गणेश उत्सव समिति बेहरर्ई (मशीनटोला) के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक ग्राम के स्थाई पटेल रामप्रसाद बघेले, गुरूदयाल बिसेन समाजसेवी व वरिष्ठजनों की उपस्थित में प्रारंभ हुई, जिसमें गणेशोत्सव पर्व मनाने व नवीन कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, नवीन समिति का गठन किया गया जिसमें तिलकराम ठाकरे को अध्यक्ष, मोनू बघेले को उपाध्यक्ष, प्रभु पटले को सचिव, विरेंद्र कड़पेती को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया व पंडा बाबा की जिम्मेदारी प्रकाश ठाकरे को सौंपी गई। चर्चा में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 31 अगस्त को शुभ मुहूर्त पर देवा गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित कर गणेशोत्सव पर्व भक्तिभाव के साथ प्रारम्भ होगा, वहीं 10 दिवसीय महापर्व के अवसर पर विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। इस बैठक में जय बजरंग गणेशोत्सव समिति के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं ग्राम के गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

Posted on

August 27, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top