pub-1657030687483830

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक से मौत

Posted on

August 23, 2022

by india Khabar 24

गोवा

(Sonali Phogat) का निधन हो गया है। Sonali Phogat अभी गोवा में थीं, जहां उन्हें हाईअटैक आया। Sonali Phogat की मौत की खबर से उनके प्रशंसकों में निराशा है। सोनाली फोगाट ने एक अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वे हिसार दूरदर्शन केंद्र की पूर्व एंकर और टिक टोक स्टार भी रहीं। उन्होंने बिग बॉस 14 के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में सोनाली फोगाट को भाजपा से आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में टिकट मिला था। वह कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

सोनाली फोगाट का जन्म फतेहाबाद जिले के बालसमंद गांव में हुआ था। परिवार में उनकी तीन बहनें और एक भाई है। उसके पिता किसान हैं। उनकी शादी हिसार के हरिता गांव के रहने वाले संजय फोगाट से हुई थी। सोनाली फोगाट की बड़ी बहन की शादी उनके पति संजय फोगाट के बड़े भाई से भी हुई है। दिसंबर 2016 में सोनाली फोगेट के पति अपने फार्महाउस में मृत पाए गए थे। उनकी मौत के कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।

सुमित्रा महाजन के कारण राजनीति में आईं थीं सोनाली फोगाट

एक साक्षात्कार में सोनाली फोगाट ने कहा था कि वह इंदौर से सांसद और लोकसभा स्पीकर रहीं सुमित्रा महाजन ‘ताई’ के कारण राजनीति में आई थीं। वह सुमित्रा महाजन को लंबे समय से जानती थीं और अक्सर उनके घर आती रहती थीं। सुमित्रा महाजन ने उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने नितिन गडकरी से परिचय कराया था। नितिन गडकरी के निर्देश पर सोनाली ने झारखंड और मध्य प्रदेश के कबाली इलाकों में बीजेपी के लिए काम किया था। इस प्रकार एक राजनेता के रूप में उनकी यात्रा शुरू हुई थीं।

Posted on

August 23, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top