
विदिशा मध्य प्रदेश
विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव व पुलिस अधीक्षक डॉ0 मोनिका सुक्ला ने किया बाह नदी के क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण वही विदिशा कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने कागपुर पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के फलस्वरूप लोक निर्माण विभाग राजष्ट्रीय राजमार्ग भोपाल के कार्यपालन यंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर क्षतिग्रस्त बाह नदी कागपुर पुल के उपर से वाहनों का आवागमन पूर्णता प्रतिबंधित करने का आदेश मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 346 के 34/2 किमी में स्थित कागपुर पुल को सार्वजनिक सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त मानते हुए सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत प्रतिबंधित करने का आदेश जारी करते हुए उन्होंने उपरोक्त जारी आदेश का अबिलंब क्रियान्वयन कराने के निर्देश संबंधितों को जारी किए हैं
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री भार्गव के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 346 पर 34/2 किमी में स्थित कागपुर पुल जो बाह्य नहीं पर स्थित है अतिवृष्टि एवं बाढ़ के कारण 15 से 17 अगस्त की दोपहर तीन बजे तक पानी में डूबा रहा इस दौरान पुल के उपर बाढ़ का पानी 12 फीट उंचाई तक बहता रहा जिसके कारण पुल अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गया है जो प्रथम दृष्टया में आवागमन के योग्य नहीं है विदिशा अशोकनगर इस मार्ग पर आवागमन अवरूद्ध करने एवं बाढ़ परिवर्तन करने का प्रतिवेदन प्राप्ति अनुसार लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यपालन यंत्री भोपाल को समुचित कार्यवाही शीघ्र अतिशीघ्र संपादित कराए जाने हेतु निर्देश प्रसारित किए गए हैं मार्ग डायवर्ट-राष्ट्रीय राजमार्ग 346 पर 34/2 किमी में स्थित कागपुर का पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उपरोक्त मार्ग पर यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु मार्ग डायवर्ट किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार विदिशा की ओ से जाने वाले वाहन करारिया चौराहा से डायवर्ट हो जाएंगे वहीं अशोकनगर की तरफ से जाने वाले वाहन नयागोला चौराहा से डायवर्ट होकर करारिया चौराहा पर पहुंचेंगे इस प्रकार रहेगा रोड डायवर्ट
विदिशा जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट


