pub-1657030687483830

पांडरपानी गांव का मामला: तालाब में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी अरी पुलिस!

Posted on

August 12, 2022

by india Khabar 24

सिवनी म.प्र.

सिवनी के अरी थाना अंतर्गत पांडरपानी ग्राम में एक 18 वर्षीय युवक की तालाब में डूब जाने से मौत हो, गांव में युवक की मौत से मातम छा गया, घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने अरी पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया और पूरे घटना क्रम की जांच चल रही है, जानकारी के अनुसार जयप्रकाश चौधरी (18) निवासी पांडरपानी गांव के समीप तालाब में डूब गया था, जिसकी तलाश ग्रामवासी कर रहे थे, वह सिवनी से गोताखोरो की टीम तालाब पहुंची, वहीं एसडीआरएफ टीम ने तालाब में डूबे युवक का शव बाहर निकाला, घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से जयप्रकाश पिता सखाराम चौधरी के शव को बाहर निकाला गया, जहां उसका पंचनामा बनाया गया और शव को पोस्टमार्डम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं शव बाहर निकलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया, अरी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है, पोस्टमार्टम के पश्चात युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है, वही पूरे घटना क्रम की अरी पुलिस की और से सुक्ष्मता से जांच की जा रही है!

जिला सिवनी संवाददाता गणेश चौकसे की रिपोर्ट!

Posted on

August 12, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top