pub-1657030687483830

शुक्रवार का राशिफल

Posted on

August 12, 2022

by india Khabar 24

राशिफल

आज 12 अगस्त, शुक्रवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 07.05 तक रहेगी। इसके बाद भादौ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी।सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा जो रात अंत तक रहेगा।धनिष्ठा नक्षत्र होने से प्रजापति नाम का शुभ योग इस दिन रहेगा। साथ ही इस दिन सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे।आज ग्रहों की स्थिति इस तरह रहेगी..चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। इस दिन मंगल वृषभ राशि में, शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में पर होने से आज तुला राशि वालों को रुका हुआ पैसा और सितारों का साथ मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों के दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। धनु राशि के लोगों को परेशानियों से राहत मिलेगी। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। इनके अलावा मिथुन और कर्क राशि वालों को बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। इस राशि के नौकरीपेशा लोग व्यस्त भी रहेंगे। कन्या राशि वालों को नई योजना या काम में सफलता मिलने की उम्मीद कम है। वहीं, अन्य राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा

शुक्रवार का राशिफल

मेष – पॉजिटिव- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखने से आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह और सहयोग आपको अपनी योजनाओं को सार्थक बनाने में सहायक रहेगा।
नेगेटिव- किसी अनुचित अथवा गैर कानूनी काम में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति उत्पन्न कर सकता है। साथ ही कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे कि जिन पर कटौती भी संभव नहीं है। नकारात्मक बातें याद रखने से आपकी कार्य क्षमता में कमी आ सकती हैं।
व्यवसाय- कारोबारी स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। मौजूदा परिस्थिति में ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद न करें। कहीं से पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी। मीडिया तथा ऑनलाइन संबंधी व्यवसायिक गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। लव पार्टनर के व्यवहार से कुछ चिंता रह सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। परंतु आपका सावधान रहना आपको स्वस्थ भी रखेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- समय के मुताबिक कामकाज में भी बदलाव होगा। आसपास की परिस्थितियों में भी कुछ बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आप पर और पारिवारिक व्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा। नई योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी बड़े या अनुभवी इंसान की सलाह लेना जरूरी है। फालतू की बातें और गतिविधियों में समय व्यर्थ ना करें। विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने के बजाय समाधान ढूंढे।
व्यवसाय- आज बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। लेकिन साथ ही कुछ सकारात्मक गतिविधियां भी शुरू होंगी। समय के मुताबिक काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस मे व्यवस्था गड़बड़ा सकती है।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में चल रही छोटी-मोटी गलतफहमियां दूर होंगी। इससे आपसी संबंध बेहतर होंगे। प्रेम संबंध में गंभीरता रहेगी।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और संतुलित खानपान की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या भी दूर होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- परिवार के साथ कोई धार्मिक स्थान पर जाने संबंधी प्रोग्राम बनेगा। इस समय अफवाहों पर ध्यान ना दे कर अपने कार्यों के प्रति फोकस रहे। निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। विद्यार्थी वर्ग भी अपने पढ़ाई के प्रति उचित ध्यान देंगे।
नेगेटिव- अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से समय नहीं मिलेगा। बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक परिस्थितियां अनुकूल है, लेकिन कर्मचारी की गलती से नुकसान होने की भी आशंका है। बेहतर होगा कि सभी गतिविधियां अपनी निगरानी में ही करवाएं। नौकरीपेशा लोग बहुत व्यस्त रहेंगे।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और अनुशासन पूर्ण रहेगा। इस समय विवाहित जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में ही गलतफहमियां ना उत्पन्न होने दे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द और थकान की शिकायत रह सकती हैं। अपने आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। आपको सफलता मिलनी तय है। दूसरों की बातों में ना आकर अपने फैसले को ही तवज्जो दें। आप अपनी मेहनत और योग्यता द्वारा किसी महत्व पूर्ण कार्य को पूरा कर लेंगे।
नेगेटिव- किसी से भी वादा करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आप निभा पाएंगे। अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना लें। इस समय बच्चों का भी उचित मार्गदर्शन करना जरूरी है। अपने परिवार के लिए समय जरूर निकालें।
व्यवसाय- बिजनेस में दिक्कतें रहेंगी। लेकिन मेहनत के मुताबिक नतीजे हासिल हो जाएंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी से नुकसान होने की संभावना है। ऑफिस में आपके काम का श्रेय कोई और ले सकता है।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार घर की व्यवस्था को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ अपनी दिनचर्या और खानपान को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी भी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- अपनी क्षमता को कैरियर, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में लगाएं। सभी कार्य व्यवस्थित होने से शारीरिक और मानसिक सुकून रहेगा और रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की बातों को अपने व्यक्तिगत जीवन में ना आने दे। बच्चों के साथ ज्यादा टोका-टाकी करने से उनके आत्मबल और कार्य क्षमता में कमी आएगी। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें।
व्यवसाय- बिजनेस में मंदी का असर दिखेगा। फिलहाल ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति की मदद से कोई राजकीय बाधा दूर होगी।
लव- पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परंतु मंगेतर से किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- अपना नियमित ब्लड प्रेशर आदि चेक करते रहें। डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- इस समय मुनाफा दायक स्थिति बनी हुई हैं। वित्तीय योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुभव समय है। पिछले कुछ समय से चल रही भागदौड़ से राहत पाने के लिए समय प्रकृति के निकट भी व्यतीत करे।
नेगेटिव- पड़ोसी अथवा मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही बिजी रहे। युवा वर्ग व्यर्थ की चिंताएं छोड़कर अपने कैरियर संबंधी गतिविधियों पर ध्यान दें।
व्यवसाय- इस समय वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों पर ही ध्यान दें क्योंकि व्यापार में कोई नया काम अथवा योजना कामयाब नहीं रहेगी। इस समय मेहनत ज्यादा और परिणाम कम जैसी भी स्थिति रहेगी। परंतु यह समय धैर्य से व्यतीत करने का है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। तथा सभी सदस्य सहयोगात्मक व्यवहार रखेंगे।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही ना करें और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सकारात्मक है। निकट संबंधियों के साथ मिलकर कुछ खास योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। रुकी हुई पेमेंट आदि मिलने से राहत मिलेगी। आर्थिक दिक्कतें भी दूर होंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में भी रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- कुछ नकारात्मक बातें सामने आएंगी। अपना मनोबल मजबूत रखें तथा तनाव की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। धैर्य बनाकर रखें तथा अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने दें।
व्यवसाय- बिजनेस में दिक्कतों के बावजूद समझदारी और सूझबूझ से समस्याओं का हल निकाल लेंगे। बाहरी स्त्रोतों से चल रही व्यवसायिक बातचीत का उत्तम परिणाम मिल सकता है। ऑफिस में कुछ राजनैतिक माहौल रहेगा।
लव- व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार को प्राथमिकता देंगे। कुछ समय परिवार जनों के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में भी व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे। तनाव जनक परिस्थितियों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था मैं भी रुचि लेंगे। तथा परिवार की सुरक्षा संबंधित बनाए हैं वह भी उचित रहेंगे।
नेगेटिव- फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है। इस समय इनकम कम और व्यय ज्यादा जैसी स्थिति रहेगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। परंतु उनकी देखभाल ज्यादा जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में लापरवाही ना बरतें। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। कुछ पुराने ऑर्डर अथवा किसी पार्टी के साथ दिक्कत आ सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आप की कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय पॉजिटिव रहना ज्यादा जरूरी है। गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से निजात मिलेगी तथा आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन कार्य भी पूर्ण कर पाएंगे। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- अपनी अत्यधिक भावुकता और उदारता जैसी कमियों पर रोक लगाना जरूरी है। वरना कुछ लोग इसका नाजायज फायदा भी उठाएंगे। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। मामा पक्ष के साथ संबंधों में गलतफहमीया ना आने दे।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों के लिए स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। यह समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को समझने तथा संपर्क सूत्रों को बढ़ाने में व्यतीत करें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयमित व्यवहार रखें।
लव- व्यर्थ के प्रेम संबंधों तथा मनोरंजन आदि में समय नष्ट ना करें। अचानक ही किसी पुराने मित्र से फोन द्वारा बातचीत होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें। वरना मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी योजनाएं बना लें। ग्रह स्थिति अनुकूल है परंतु इनका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी किसी खास प्रोजेक्ट के प्रति उचित सफलता मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें। सोच-विचार करने से समय निकल भी सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु कहीं उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने से आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
व्यवसाय- पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत खोल सकते हैं। इसलिए मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। नौकरी पेशा लोग ऑफिस के कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
लव- घर तथा पारिवारिक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करना तथा आपसी विचारों का आदान प्रदान करना सकारात्मकता देगा। प्रेम संबंध मानहानि का कारण बनेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा गरिष्ठ और तले-भुने भोजन से परहेज करें। एसिडिटी और कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- इन कार्यों के लिए आप कुछ समय से प्रयास कर रहे थे, अब उनमें सफलता मिलने का समय आ गया है। किसी निकट संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी, तथा आपसी संबंधों में सुधार आएगा। कुछ समय किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर व्यतीत करें।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका जिद्दी और शंकालु स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। इसलिए वक्त के अनुसार खुद के व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। विद्यार्थी इस समय पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ कोई विवाद जैसी स्थिति न बनने दें। क्योंकि इसका असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा। बेहतर होगा कि किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले। सरकारी सेवारत लोग अपना कार्य ध्यान से करें।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की जरूरत है। कोई इंफेक्शन होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- संतान की पढ़ाई अथवा एडमिशन को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। घर के वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन और स्नेह पारिवारिक व्यवस्था को सुखद बनाकर रखेगा। घर में कोई धार्मिक गतिविधि होने से सकारात्मक वातावरण महसूस होगा।
नेगेटिव- भाइयों के साथ चल रहे वेदा विवादित मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। वरना आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान आ सकता है। इस समय कोई भी यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मन्द रहेंगी। अभी बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। हालांकि जरूरत अनुसार आय की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को कोई टारगेट हासिल करने में उच्चाधिकारियों की भी भरपूर मदद मिलेगी।
लव- व्यस्तता के बावजूद संबंधियों तथा दोस्तों के साथ संपर्क में रहें, इससे रिश्ते सुधरेंगे। लव पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

Posted on

August 12, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top