
सिवनी म. प्र.
जिला सिवनी के, सर्किल जेल सिवनी में, जेल विभाग की सख्ती एवं सुरक्षा के चलते, इस साल रक्षाबंधन पर्व पर, बंदी भाई की कलाई पर बहने राखी नहीं बांध सकेंगी, जिला जेल सिवनी एवं उप जेल लखनादौन में, रक्षाबंधन पर्व पर सीधी मुलाकात नहीं हो सकेगी, टेलीफोन के माध्यम से, भाई-बहन मुलाकाती कक्ष में मिल सकेंगे, लेकिन उनके बीच कांच की दीवार रहेगी, जिला जेल अधीक्षक एच. एस. आर्मो ने बताया कि, बंदियों की प्रत्यक्ष मुलाकात बंद है, रक्षाबंधन पर जो बहनें और परिवार के लोग बंदी से मुलाकात के लिए आएंगे, उनकी टेलिफोनिक चर्चा हो सकेंगी, टेलीफोनिक चर्चा के लिए, पांच टेलीफोन रखे गए हैं, जिसमें एक तरफ बंदी और दूसरी तरफ परिवार के सदस्य टेलीफोन से बातें कर सकेंगे, जेल में कुल बंदी की संख्या, पुरुष,महिला सहित 302 है, जिसमें 296 पुरुष एवं 06 महिलाएं बंदी की जानकारी प्राप्त हुई, जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह भाई तक पहुंच सके इसके लिए, जेल गेट पर एक डिब्बा रखा है, जिसमें बहनें एक लिफाफे पर,अपने भाई का नाम लिखकर उसमें राखी रखकर डिब्बे में डाल देंगी, जिससे जेल प्रशासन, उन राखी के लिफाफों को, बंदी तक पहुंचा देगा, इस बार बहनों के हांथ का बना खाना या बहनों से खाने पीने की कोई भी सामग्री, जेल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई, जेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर, बंदियों को भोजन में इस बार सब्जी पूरी एवं खीर परोसी जाएगी!
इंडिया खबर 24 न्यूज़ से जिला सिवनी संवाददाता, गणेश चौकसे की रिपोर्ट!


