
सिवनी म. प्र.
नगर पालिका सिवनी में आज सुबह से ही कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनिर्वाचित पार्षद अपनी अपनी पार्टी के लिए संगठित दिखे, जिसमें बीजेपी पार्टी के सभी पार्षद के मन में केवलारी छपारा बरघाट, कि परिणाम जैसे मन में विचार लेकर सीनीयर नेताओं पर आस लगाए बैठे थे, कि कुछ ना कुछ जुगाड़ कर, नगर पालिका अध्यक्ष बीजेपी का ही बनेगा, लेकिन इस बार कांग्रेस पार्टी द्वारा 15 वर्ष वनवास काटने के बाद बहुत कुछ सीखने को मिला, सिवनी नगर अध्यक्ष पद के लिए सफी खान कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुने गए, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी से ज्ञानचंद सनोड़िया प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे, जिसमें से कांग्रेस प्रत्याशी सफी खान को 13 मत प्राप्त हुए, वही निकटतम प्रतिद्वंदी ज्ञानचंद सनोड़िया को 11 मत से ही संतुष्ट होना पड़ा, इस प्रकार 24 वार्डों के पार्षद द्वारा, अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ, सिवनी नगर पालिका में, कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉक्टर राहुल हरिदास फटिंग द्वारा विजय प्रत्याशी सफीक खान को सिवनी नगर अध्यक्ष प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, वही डाली अमित डागोर नव निर्वाचित उपाध्यक्ष बनी!
इंडिया खबर 24 न्यूज़ से गणेश चौकसे की रिपोर्ट!