pub-1657030687483830

एक लड़के के प्यार में दो लड़कियां पागलः प्रेमिका ने सहेली के साथ मिलकर प्रेमी की दूसरी प्रेमिका को सुला दी मौत की नींद, तरीका जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Posted on

August 10, 2022

by india Khabar 24

देवास मध्यप्रदेश

, देवास। ये कहानी है…. एक लड़के के प्यार में पागल दो लड़किय़ों की, जहां एक प्रेमिका ने प्रेमिका ने सहेली के साथ मिलकर प्रेमी की दूसरी प्रेमिका को मौत की नींद सुला दी। पुलिस जांच में जुटी तो पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। मामले में पुलिस ने प्रेमी, प्रेमिका व उसकी सहेली को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी प्रेमिका चाहती थी कि उसके प्रेमी की दूसरी प्रेमिका उसका साथ छोड़ दे। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने षडयंत्र रचा और अपने प्रेमी की प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल देवास शहर में रविवार की शाम को एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। जब कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर इस मामले की जांच की तो मामले में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हो गए।

जांच में पुलिस को पता चला कि युवती एक मेडिकल स्टोर्स संचालक से प्यार करती थी। उस संचालक का एक अन्य युवती से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों प्रेमिकाओं में अक्सर विवाद होता था। इसी के चलते एक प्रेमिका ने अपनी सहेली को साथ लिया और दूसरी प्रेमिका के घर पर जा पहुंची। जहां पर दोनों सहेलियों ने गला घोंटकर युवती की हत्या कर दी। बाद में प्रेमी को पता चला तो वह मृतका को लेकर अस्पताल पहुंचा। हालांकि डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद प्रेमी, प्रेमिका व उसकी सहेली के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तीनों को हिरासत मे लिया है।

घटना के पीछे की कहानी

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानी उर्फ राजू मालवीय पिता हरीसिंह( 23) निवासी ग्राम बरछापुरा थाना जावर जिला सीहोर पिछले तीन-चार वर्षों से देवास में अखाड़ा रोड स्थित एक मकान में किराये से अकेली रह रही थी। हैबतराव मार्ग पर स्थित केदारेश्वर मंदिर के समीप बबलू उर्फ नृसिंह दास पिता मनोज परमार्थी के मेडिकल पर काम करती थी। बबलू पहले से ही शादीशुदा है।उसके दो बच्चे भी है। बावजूद इसके उसने तीन माह पूर्व रानी उर्फ राजू से मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। वे दोनों पति-पत्नी के रूप में ही रह रहे थे। इसी बीच बबलू के एक अन्य लड़की रितू गौड़ से भी अवैध संबंध हो गए थे। इस बात की जानकारी रानी को भी थी। इसीलिए रानी और रितू के बीच बबलू को लेकर लड़ाई होती रहती थी। दोनों एक-दूसरे को बबलू को छोडऩे के लिए दबाव बनाती थी। इसी बात को लेकर रानी और रितू के बीच रविवार को दिन में विवाद हुआ था। रितू काफी नाराज थी। लिहाजा उसने अपनी अन्य सहेली प्रियंका कुशवाह से बात की और रानी को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। चूंकि रितू व प्रियंका दोनों दीपक सोनी न्यू मनीराम की दुकान पर काम करती थी। दोनों शाम के समय दुकान से निकली और सीधे अखाड़ा रोड स्थित रानी के घर पहुंची। वहां रानी उन्हें अकेली मिली। पहले तो रितु ने रानी को खूब खरी-खोटी सुनाई और फिर मौका मिलते ही रितू व प्रियंका ने अपने दुपट्टे से रानी का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ही सहेली सहजता के साथ वहां से निकल गई। प्रियंका कुशवाह तो दुकान पर जाकर बैठ गई और रितु बबलू परमार्थी के घर गई, जहां उसने बबलू को पूरी घटना बताई। यह सुनकर बबलू घबराया और रानी के घर पहुंचा। वहां वह मूर्छित अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसे लेकर तत्काल बबलू जिला अस्पताल गया, किंतु वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और इस बात की जानकारी भी कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बबलू परमार्थी, रितु गौड़ व प्रियंका कुशवाह के खिलाफ धारा 302 व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है

Posted on

August 10, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top