pub-1657030687483830

जबलपुर में नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का ‘आमंत्रण पत्र’ बना मजाक, बीजेपी विधायक सुशील तिवारी का विधानसभा पनागर से बदलकर बताया पूर्व विधानसभा

Posted on

August 7, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

, जबलपुर। हमेशा से विवादों में रहने वाला जबलपुर नगर निगम (Jabalpur nagar nigam) इस बार फिर से चर्चा में बना हुआ है। इस बार वे चर्चा नगर निगम के द्वारा नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर छपवाए गए आमंत्रण पत्र को लेकर है। दरअसल नगर निगम ने जो आमंत्रण पत्र छपवाया है। उसमे विधायक इंदु सुशील तिवारी (BJP MLA Sushil Tiwari) को पूर्व क्षेत्र से विधायक बताया है।

जबलपुर नगर निगम का जितने का बजट नहीं उतने का कर्जा, फिर भी दो-दो बार शपथ ग्रहण समारोह करवा रहा निगम, अधिकारी बोले- ज्यादा नहीं सिर्फ 5 लाख होगा खर्च

8 अगस्त को बीजेपी जबलपुर नगर निगम में जीते अपने पार्षदों के लिए अलग से शपथ ग्रहण समारोह कर रही है। इसके लिए बकायदा आमंत्रण पत्र भी छपवाए गए हैं। इस आमंत्रण पत्र में बीजेपी ने पनागर विधानसभा से आने वाले बीजेपी विधायक सुशील तिवारी, इंदु की विधानसभा क्षेत्र पूर्व विधानसभा दर्शाई है। बीजेपी का यह आमंत्रण पत्र शहर में हंसी का पात्र बन रहा है। इस आमंत्रण पत्र के सामने आने के बाद लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या आने वाले वक्त में सुशील तिवारी कहीं पूर्व विधानसभा से किस्मत तो नहीं आजमाने का रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया आते हैं।

पहले से शपथ ग्रहण की उलझन उस पर से ये झोल

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पहले ही बीजेपी, कांग्रेस आपस में उलझी हुई है। उस पर से नगर निगम का ये झोल बीजेपी की और ज्यादा किरकिरी करा रहा है। आपको बता दे कि, शहर सरकार के लिए नवनिर्वाचित पार्षदों का कल शपथ ग्रहण रखा गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कमलनाथ भी शामिल हो रही है, लेकिन बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण समारोह से यह कहकर बाय काट कर दिया है कि, कमलनाथ किसी संवैधानिक दर्जे पर नहीं है। लिहाजा उनकी उपस्थिति में हो रहे इस शपथ ग्रहण में वह शामिल न होकर अगले दिन यानी 8 अगस्त को नगर निगम परिसर में अपना शपथ ग्रहण कर रही है

Posted on

August 7, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top