pub-1657030687483830

भोपाल की तमन्ना कुरैशी बनीं मिसेज मध्यप्रदेश, 16 प्रतियोगी थी दौड़ में शामिल

Posted on

August 2, 2022

by india Khabar 24


भोपाल मध्यप्रदेश

भोपाल। राजधानी की तमन्ना कुरैशी ने 2022 का मिसेज मध्यप्रदेश (गोल्ड कैटेगरी) का खिताब अपने नाम कर लिया है। भोपाल में हुई सौंदर्य प्रतियोगिता में उन्हें यह सम्मान मिला। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों से 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें तमन्ना ने यह खिताब जीता। इसके अलावा उन्हें मिसेज पापुलर बाडी का खिताब भी मिला। बता दें कि पेशे से शिक्षिका रहीं तमन्ना ने प्रदेश भर से आईं प्रतिभागियों से कड़ी स्पर्धा के बीच यह ताज अपने सिर किया।

तमन्ना के बारे में कुछ खास बातें

इनका जन्म नाइजीरिया में हुआ। इसके बाद ये भारत आ गईं। यहां इन्होंने बीकाम के बाद इंटरनेशनल बिजनेस में मास्टर्स किया और उसमें यूनिवर्सिटी टापर रहीं। इतना ही नहीं इन्होंने स्वीमिंग में भी नेशनल में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। तमन्ना बताती हैं कि 2004 में मेरी शादी हो गई तो मैं दुबई शिफ्ट हो गई थीं। वहां से 2018 में वापस अपने देश आईं और भोपाल के कोहेफिजा में रहने लगी। 14 साल दुबई में मैंने शिक्षिका के रूप में काम किया। वहां मैंंने अबु धाबी और दुबई के इंटरनेशनल किंडर गार्डन स्कूल में बच्चों का पढ़ाया। इसका एक अलग अनुभव रहा। मेरी दो बेटियां हैं। एक 14 साल की है और दूसरी आठ साल की है।
अदिति गोवित्रीकर थीं जज

तमन्ना बताती हैं कि यह प्रतियोगिता फराहा अनवर द्वारा आयोजित की गई थी। इसके डायरेक्टर शहाना असद थे। इसमें कई राउंड हुए थे, जैसे ट्रेडिशनल ड्रेस राउंड, गाउन राउंड, ब्लैक गाउन राउंड। इस प्रतियोगिता में मिस्टर व मिस मध्य प्रदेश का भी चुनाव किया गया था। इसकी जज अदिति गोवित्रीकर थीं, जो 2001 में मिसेस मध्यप्रदेश रह चुकी हैं। इसके होस्ट फेमस टीवी एक्टर अमन वर्मा थे। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में पूरे मध्यप्रदेश से लोग जुटे थे।

Posted on

August 2, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top