pub-1657030687483830

अपने राजनीतिक पद का दुरुपयोग कर रहे हैं, वैभव पटले उर्फ वैभव पवार…..पूर्व नगर अध्यक्ष रंजीत वासनिक द्वारा लगाए गए आरोप!

Posted on

July 28, 2022

by india Khabar 24

सिवनी म. प्र.

आज सिवनी के नटराज होटल में, आयोजित पत्रकार वार्ता में, नगर परिषद बरघाट के पूर्व अध्यक्ष व बरघाट विकास मोर्चा के संयोजक रंजीत वासनिक ने, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पटले उर्फ वैभव पवार पर खूब बरसे, वासनिक ने कहा कि, मेरे विजयी पार्षदों पर दबाव बनाना, मेरे स्वयं के ऊपर हाई कोर्ट स्थगन के बाद भी पुलिस पर दबाव बनाकर मुझे परेशान करना, यही राजनीति वैभव पटले द्वारा की जा रही है, जिससे ना केवल मैं और मेरे विजय पार्षद, बल्कि बरघाट की जनता भी परेशान है, उक्त बातें आज प्रेस को बताते हुए, रंजीत वासनिक ने कहीं!
प्रेस वार्ता में आगे रंजीत वासनिक ने कहा कि,भा. जा. पा. से बरघाट विकास मोर्चा में शामिल हुए. मेरे वार्ड क्रमांक 11 से विजय प्रत्याशी श्रीमती साक्षी ढाल सिंह बिसेन, सपत्निक चुनाव विजय होने के पश्चात, बीते दिनों तीर्थ दर्शन हेतु, जिला दमोह गए थे, जहां बरघट से राजा खान, शबनम खान, एवं नगर पंचायत बरघाट के पूर्व अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी के परिवार से भी कुछ लोग, दमोह स्थित उक्त होटल में जब पहुंचे, जहां श्रीमती साक्षी ढाल सिंह बिसेन रुके हुए थे, उक्त पहुंचे लोगों ने मेरे पार्षदों को, वहां से अनयंत्र चलने हेतु भारी दबाव बनाया, व धमकाया फिर बात नहीं बनी तब, वह जोर जबस्ती पर उतर आए, तब श्रीमती साक्षी द्वारा अपने पति और दमोह निवासी एक व्यक्ति के साथ बरघाट निवासी संजय गुप्ता समेत कोतवाली थाना अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, पुलिस ने 4 घंटे बैठाए रखा, पर प्रताड़ितों का आवेदन तक स्वीकार नहीं किया, तब कुछ मीडिया कर्मीयों ने इस घटना का कवरेज कर, अखबारों में प्रकाशित किया!

जिला सिवनी संवाददाता गणेश चौकसे की रिपोर्ट!

Posted on

July 28, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top