pub-1657030687483830

आतिशबाजी कर नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का किया गया अभिनन्दन

Posted on

July 21, 2022

by india Khabar 24

रीवा मध्यप्रदेश

भाजपा कार्यालय में मनाया गया जश्न

रीवा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज पार्टी कार्यालय अटल कुंज में नव निर्वाचित पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का अभिनन्दन किया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए जिला सह मीडिया प्रभारी विवेक पाण्डेय ‘छोटू’ ने बताया की भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां आज देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में देश का गौरव पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू निर्वाचित हुई है। उनके निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस सम्बन्ध में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहा कि भारत गणराज्य में पहली सशक्त, कर्मठ, दृढ इच्छाशक्ति की धनी श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का निर्वाचित होना हम सबके लिए गौरव की बात है।

भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से अपने सिद्धांत के अनुसार अन्त्योदय की भावना से काम किया है। पूर्व में जब देश के प्रधानमंत्री के रूप में स्व. अटलबिहारी बाजपेयी थे तब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी तथा अपने समस्त सहयोगी दलों के साथ मिलकर भारत के महान वैज्ञानिक भारत रत्न स्व. श्री एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया था तथा 2014 में केन्द्र भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य सहयोगी दलों के सहयोग से श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में निर्वाचित हुए थे तो उन्होंने 2015 में देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले दलित समाज के श्री रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद पर सहयोगी दलों के मदद से निर्वाचित कराया था। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से जाति धर्म तथा सम्प्रदाय की राजनीति से ऊपर उठकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषी व्यक्तित्व के अन्त्योंदय की भावना से कार्य किया।

आज भाजपा कार्यालय में इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह, प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता श्री राम सिंह, रमेश गर्ग, जिला महामंत्री नरेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष माया सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी,जिला मंत्री सुनील सोहगौरा, जिला कार्यालय मंत्री वीरेश पाण्डेय, जिला सह कार्यालय मंत्री जय प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनिल द्विवेदी, सह मीडिया प्रभारी विवेक पाण्डेय ‘छोटू’, अरूण तिवारी ‘मुन्नू’, जिला कार्यसमिति सदस्य विवेक पाण्डेय ‘शास्त्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रविराज विश्वकर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा, जिला महामंत्री यु.मो. श्री प्रदीप सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र शुक्ला, जिला मंत्री यु.मो. प्रवीण सिंह, दीपक मिश्रा, अनिमेष द्विवेदी, रविकांत द्विवेदी, सीता प्रसाद शुक्ला, बालेन्द्र गौतम, नवीन शर्मा, महेन्द्र त्रिपाठी, देवेन्द्र पाण्डेय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Posted on

July 21, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top